लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः यहां BJP ने लगाया जीत का चौका, केंद्रीय मंत्री ने मारी हैट्रिक, कांग्रेस हुई बुरी तरह परास्त

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 23, 2019 14:56 IST

बीकानेर लोकसभा सीट से इस समय बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल सांसद हैं। वह इस समय नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं। अर्जुन राम मेघवाल के सामने कांग्रेस ने उनके मौसेरे भाई मदन गोपाल मेघवाल को मैदान में उतारा था।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 की वोटिंग के बाद आज (23 मई) मतगणना की गई। इस बीच राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की बढ़त बनी हुई है।बीकानेर लोकसभा सीट से इस समय बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल सांसद हैं। बीकानेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपनी खोई जमीन को वापस पाने की जुगत में लगी हुई थी। उसने आखिरी बार 1999 में चुनाव जीता था।

लोकसभा चुनाव 2019 की वोटिंग के बाद आज (23 मई) मतगणना की गई। इस बीच राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की बढ़त बनी हुई है। यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच था। वहीं, बीकानेर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने  जीत का चौका लगाया है। साथ ही साथ सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने हैट्रिक मारी है।

बीकानेर लोकसभा सीट

बीकानेर लोकसभा सीट से इस समय बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल सांसद हैं। वह इस समय नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं। अर्जुन राम मेघवाल के सामने कांग्रेस ने उनके मौसेरे भाई मदन गोपाल मेघवाल को मैदान में उतारा था। उन्हें बीजेपी ने करारी हार दी है। बता दे, बीजेपी 2004 से लेकर अब तक यहां जीत हासिल करते हुए आ रही है। उसने लगातार तीन बार यहां से चुनाव जीता और इस बार भी उसने कांग्रेस को परास्त किया।

महाराजा करणी सिंह रहे चार बार सांसद 

बीकानेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपनी खोई जमीन को वापस पाने की जुगत में लगी हुई थी। उसने आखिरी बार 1999 में चुनाव जीता था। वहीं, बीजेपी ने पहली बार 1996 में जीत हासिल की थी। इस सीट पर अभी तक 16 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं। जिसमें छह बार कांग्रेस, चार बार बीजेपी, एक बार भारतीय लोकदल, एक बार सीपीएम और चार बार निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा रहा है। यह निर्दलीय उम्मीदवार कोई और नहीं बल्कि महाराजा करणी सिंह थे। 1957 से 1971 तक इस सीट पर उन्ही का कब्जा रहा।

पिछले चुनाव के आंकड़े

चुनाव आयोग के मुताबिक, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख, 91 हजार, 425 थी, जिसमें से 9 लाख, 28 हाजर, 640 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और 58.35 फीसदी वोटिंग हुई थी। बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल के खाते में 5 लाख, 84 हजार, 932 वोट गए थे। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार शंकर पन्नू को 2 लाख, 76 हजार, 853 वोट मिले थे। कुल मिलाकर बीजेपी ने कांग्रेस को 3 लाख, 8 हजार, 79 वोटों के अंतराल से हराया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019बीकानेरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज