लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: नेल पॉलिश में काम आने वाले केमिकल से धमाका करने की तैयारी में था डॉ. बम

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 23, 2020 03:46 IST

आतंकी अंसारी से की जा रही पूछताछ में बड़े खुलासे हो रहे है। पूछताछ में सामने आया कि जलीस इसी माह धमाका करने के बाद नेपाल भागने की तैयारी में था।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 50 से ज्यादा धमाकों में मुख्य भूमिका निभाने वाला जलीस इस बार नया प्रयोग करने वाला था। पूछताछ में उसने बताया कि वह नेल पॉलिश बनाने में काम आने वाले केमिकल को ही धमाके के लिए काम में लेने वाला था।

पुरानी कहावत है कि 'रस्सी जल गई पर बल नहीं गया', यह कहावत लगभग 65 साल के आतंकी जलीस मोहम्मद अंसारी उर्फ डॉ. बम पर सटीक बैठती है जो पैरोल पर वापस लौटने के एक दिन पहले अजमेर जेल से लापता हो गया था और नेल पॉलिश से बम बनाने की तैयारी में था। मुंबई पुलिस की जांच एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है।

आतंकी अंसारी से की जा रही पूछताछ में बड़े खुलासे हो रहे है। पूछताछ में सामने आया कि जलीस इसी माह धमाका करने के बाद नेपाल भागने की तैयारी में था। उसने दस्तावेज भी तैयार करा लिये थे। और नेपाल भेजने वालों के लगातार संपर्क में था। लेकिन उसके मंसूबे पूरे नहीं हुए और उसे फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

करीब 50 से ज्यादा धमाकों में मुख्य भूमिका निभाने वाला जलीस इस बार नया प्रयोग करने वाला था। पूछताछ में उसने बताया कि वह नेल पॉलिश बनाने में काम आने वाले केमिकल को ही धमाके के लिए काम में लेने वाला था। यह केमिकल आसानी से मिलता है और सस्ता होने के कारण किसी को उस पर संदेह भी नहीं होता। उसकी साजिश 26 जनवरी को बड़ा धमाका करने की थी।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरआतंकवादीबम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज