लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 31599 कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में सिटी बसों का संचालन शुरू, मौत का आंकड़ा 588

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 23, 2020 20:48 IST

सर्वाधिक 59 मामले जोधपुर में सामने आए। वहीं, अलवर में 92, जयपुर में 51, कोटा में 41, अजमेर में 30, बारां में 10, सवाई माधोपुर और बांसवाड़ा में 3-3, झुंझुनू, दौसा, गंगानगर और झालावाड़ में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, प्रदेश में कोरोना के कारण 5 लोगों की मौत भी हो गई। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 588 पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले चार दिनों से प्रतिदिन 900 से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी 961 नये मरीज मिले थे।सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के अलावा यात्री, कंडक्टर और ड्राइवर के लिए मास्क जरूरी होगा। वरना कड़ी कार्रवाई होगी।राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 12 लाख 98 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

जयपुरः राजस्थान में जुलाई माह की शुरुआत से ही कोरोना पाॅजीटिव मामलों ने बेकाबू होना शुरू कर दिया है और प्रदेश में आज सामने आए 339 नये कोरोना मामलों के साथ प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 32673 हो गई है।

आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 59 मामले जोधपुर में सामने आए। वहीं, अलवर में 92, जयपुर में 51, कोटा में 41, अजमेर में 30, बारां में 10, सवाई माधोपुर और बांसवाड़ा में 3-3, झुंझुनू, दौसा, गंगानगर और झालावाड़ में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, प्रदेश में कोरोना के कारण 5 लोगों की मौत भी हो गई। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 588 पहुंचा।

पिछले चार दिनों से प्रतिदिन 900 से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी 961 नये मरीज मिले थे। वहीं प्रदेश में लाॅकडाउन के बाद से बंद की गई सिटी बसों का संचालन आज से फिर शुरू हो गया है।

आदेश के अनुसार यात्रा से पहले व बाद में बसों को सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा

बुधवार को जारी आदेश के अनुसार यात्रा से पहले व बाद में बसों को सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के अलावा यात्री, कंडक्टर और ड्राइवर के लिए मास्क जरूरी होगा। वरना कड़ी कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 12 लाख 98 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 32673 लोग कोरोना पॉजीटव मिले हैं।

वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 23498 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 588 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेश में हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 8587 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक  5307 (इनमें 47 ईरान से आए)  केस जोधपुर में हैं।

जयपुर में 4584 (2 इटली के नागरिक), भरतपुर में 2245, अलवर में 2186, पाली में 2150, बीकानेर में 1566, अजमेर में 1338, नागौर में 1184, कोटा में 1161, धौलपुर एवं बाड़मेर में 1077-1077, उदयपुर में 1045, जालौर में 990, सीकर में 791, सिरोही में 786, चूरू में 535, डूंगरपुर में 531, झुंझुनूं में 512, राजसमंद में 492, झालावाड़ में 432 और भीलवाड़ा में 416 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए जा चुके हैं।इसके अतिरिक्त दौसा में 271, करौली-टोंक में 245-245, चित्तौड़गढ़ में 224, हनुमानगढ़ में 177, जैसलमेर में 171 (इनमें 14 ईरान से आए), सवाई माधोपुर में 165, प्रतापगढ़ में 162, बांसवाड़ा में 120, श्रीगंगानगर में 116, बारां में 91, बूंदी में अब तक 40 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं बीएसएफ के 59 जवानों के अलावा दूसरे राज्यों से आए 182 लोग भी कोरोना पॉजीटिव मिल चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 588 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 179 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 73, भरतपुर में 46, कोटा में 30, अजमेर में 28, बीकानेर में 27, नागौर में 20, पाली में 22,  धौलपुर में 15, उदयपुर में 12 अलवर में 11, सिरोही में 10, सवाई माधोपुर में 9, बाड़मेर और सीकर 8-8, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, राजसमंद और करौली में 5-5, झुंझुनू और बारां में 4-4, जालौर, गंगानगर और दौसा में 3-3,  प्रतापगढ़, टोंक, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़ और डूंगरपुर  में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 34 मरीजों की भी मौत हुई है। 

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, मंत्री मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: 320 में से 120 सवाल असली प्रश्न पत्र से मिले?, राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा-केरल या सीकर का हो, बचेगा नहीं, वीडियो

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह