लाइव न्यूज़ :

'लिव इन रिलेशनशिप' बना बड़ा मुद्दा? मानवाधिकार आयोग ने मांगी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों की राय

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 15, 2019 14:46 IST

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग 'लिव इन रिलेशनशिप' विषय पर लोगों की राय जानना चाहता है। उसका कहना है कि लिव इन रिलेशनशिप रिश्तों में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा एवं उचित सहायता के लिए विचार किया जा रहा है। 

Open in App

देश में 'लिव इन रिलेशनशिप' का मुद्दा धीरे-धीरे बहस का विषय बनता जा रहा है, जिस पर हाल ही में बॉलीवुड निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म लुका छुपी बनाई है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। इस विषय को लेकर अब मानवाधिकार आयोग भी आगे आया है। उसने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों की लिव इन रिलेशनशिप विषय पर राय जानना चाही है। 

दरअसल, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग इस विषय पर लोगों की राय जानना चाहता है। उसका कहना है कि लिव इन रिलेशनशिप रिश्तों में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा एवं उचित सहायता के लिए विचार किया जा रहा है। 

उसने कहा कि इस विषय पर आयोग ने सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठनों, सरकारी विभागों, निगमों, निकायों, उपक्रमों सहित आमजन से अपने मत, प्रतिक्रिया एवं विचार आमंत्रित किए गए हैं।

राज्य मानव अधिकार आयोग के सचिव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में 2 फरवरी, 2017 और 7 मार्च 2019 को पारित आदेशों की प्रतिलिपियां आयोग के कार्यालय से निशुल्क दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक प्राप्त की जा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त विषय पर अपने मत एवं विचार आयोग की ई.मेल rshrc@raj.nic.inपर अथवा 0141-2227738 पर 15 मई 2019 तक फैक्स कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अथवा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से भी अपनी राय दी जा सकती है।

टॅग्स :राजस्थान सरकारह्यूमन राइट्सराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह