लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को राजस्थान हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, एक्टर की ट्रांसफर पिटिशन को मिली मंजूरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 21, 2022 17:25 IST

साल 1998 में हुए काले हिरण के शिकार मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, हाईकोर्ट ने सलमान की तबादला याचिका को मंजूर कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिरण शिकार मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान की तबादला याचिका को मंजूरी दी। साल 1998 में हुआ था काला हिरण शिकार मामला।

जोधपुर: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को साल 1998 में हुए काले हिरण के शिकार मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सलमान खान की ट्रांसफर पिटिशन पर हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच ने सुनवाई की। ऐसे में अब हाईकोर्ट में सलमान खान से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बॉलीवुड एक्टर की बहन अलवीरा उनके साथ मौजूद रहीं।

बता दें कि 1 अक्टूबर 1998 काला हिरण शिकार मामला हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोधपुर के कांकाणी गांव में 1 अक्टूबर 1998 को रात के लगभग 2 बजे खेत के आसपास अंधेरे में हेडलाइट की रोशनी चमकी थी। इलाके में लगातार सफेद रंग की जिप्सी लगातार घूम रही थी। इससे गांव के लोगों को लगा कि यहां शिकारी आएं हैं। इसके बाद ग्रामीणों को गोली की आवाज सुनाई दी थी।

वहीं, जब ग्रामीणों ने शिकारियों का पीछा किया तो वो जिप्सी लेकर भाग गए, लेकिन तब तक जिप्सी में बैठे सलमान को लोगों ने पहचान लिया था। इस मामले में सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, नीलम, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और दुष्यंत सिंह आरोपी थे। मगर कोर्ट ने सलमान खान को छोड़कर सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

टॅग्स :सलमान खानRajasthan High Court
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील