लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत सरकार लौटाएगी यूक्रेन से भारत आने वाले राजस्थानी नागरिकों का किराया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 26, 2022 16:51 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "यूक्रेन और रूस के बीच बने युद्ध के हालात के दौरान विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद निजी खर्च से वतन वापस आने वाले राजस्थानियों के टिकट की राशि का वापस किया जाएगा।"

Open in App
ठळक मुद्देमिसाइल हमले करती हुई रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश कर गई हैराजधानी कीव में मिसाइलों और अन्य हथियारों के भारी विस्फोट की आवाजें सुनी जा रही हैंरूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बीते गुरुवार को यूक्रेन पर बड़े सैन्य हमले की घोषणा कर दी।

जयपुर: रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को ऐलान किया कि यूक्रेन से स्वदेश लौटने वाले राजस्थानियों के टिकट का खर्चा सरकार की ओर से दिया जाएगा।

इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा, "यूक्रेन और रूस के बीच बने युद्ध के हालात के दौरान विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद निजी खर्च से वतन वापस आने वाले राजस्थानियों के टिकट की राशि का वापस किया जाएगा।"

इसके साथ ही अशोक गहलोत ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "दिल्ली, मुंबई तथा अन्य एयरपोर्ट्स पर आने वाले राजस्थानियों को घर तक पहुंचाने की सुविधा राजस्थान सरकार द्वारा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए राजस्थान फाउंडेशन को-ओर्डिनेट करेगा।"

राजस्थान सरकार की इस पहले से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी यूक्रेन में फंसे बिहार के लोगों के लिए इसी तरह की घोषणा की थी। नीतीश कुमार ने कहा था कि उनकी सरकार युद्धग्रस्त यूक्रेन से निकालकर भारत लाए जाने वाले राज्य के लोगों की यात्रा का खर्च उठाएगी।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार देर रात को इस संबंध में घोषणा की और यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था करने पर केंद्र सरकार का आभार भी जताया।

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन से आने वाली सभी उड़ान दिल्ली और मुंबई पहुंचेगी और उस यात्रा में यूक्रेन से वापस आने वाले बिहार के लोगों की यात्रा का खर्च बिहार सरकार वहन करेगी।

इसके साथ ही यूपी सरकार ने भी घोषणा की है कि यूक्रेन से उसके राज्य के निवासियों को वापस आने का खर्च वो स्वयं वहन करेगी। इसके लिए योगी सरकार ने प्रदेश के रेसिडेंट कमिश्नर को निर्देशित किया गया है कि वे यूक्रेन से वापस आने वाले प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर काउंटर बनाएं तथा केंद्र सरकार के साथ अन्य संबंधित सभी विभागों से समन्वय बनाते हुए प्रदेश के लोगों के स्वदेश वापसी को सफलतापूर्वक सुनिश्चित करवाएं।

यूक्रेन में फंसे यूपी के लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने 24 घंटे चलने वाले राज्य कन्ट्रोल रूम को स्थापित किया है, जिसका टोल फ्री हेल्पलाइन नं0-(0522) 1070, मोबाइल नं0-9454441081 और ई-मेल आई0डी0 rahat@nic.in है।

यूपी सरकार का कहना है कि यूक्रेन संकट से संबंधित मामलों पर लोग दिये हुए फोन नंबरों और मेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं, उन्हें फौरन राज्य की ओर से हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं अगर रूस के हमले की मार झेल रहे यूक्रेन की बात करें तो शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने जानकारी दी कि रूसी सेना ने दूसरे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश कर लिया। इस वजह से यूक्रेन की राजधानी में मिसाइलों और अन्य हथियारों से किये जा रहे भारी विस्फोट की आवाज सुनी जा रही थी।

मालूम हो कि बीते सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र क्षेत्र के रूप में मान्यता दे दी। इसके बाद पुतिन ने बीते गुरुवार को यूक्रेन पर बड़े सैन्य हमले की घोषणा कर दी।

यूक्रेन के खिलाफ रूस के द्वारा चलाये जा रहे इस सैन्य अभियान की अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा सहित यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने निंदा की है और इसके खिलाफ रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं।

यूक्रेन संकट के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय अपने नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस विशेष उड़ानें संचालित कर रही हैं।

रूस-यूक्रेन हमले के महज 48 घंटे के भीतर यूक्रेन में दर्जनों लोगों के मारे जाने की सूचना है और 50,000 से अधिक यूक्रेनियन जनता को देश छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

शीत युद्ध के बाद रूस के द्वारा किये गये यूक्रेन हमले से एक बार फिर यूरोप में एक बड़े संघर्ष छिड़ने की आशंका को जन्म दे दिया है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनअशोक गहलोतराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज