लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : कोविड दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए कोटा के कोचिंग संस्थान एक सितंबर से खुलेंगे

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:12 IST

Open in App

राजस्थान सरकार द्वारा सभी स्कूलों को फिर से खोलने की मंजूरी देने के बाद कोटा में कोचिंग संस्थान एक सितंबर से खुलने जा रहे हैं। बहरहाल, कोचिंग संस्थानों ने छात्रों में कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए कई सुरक्षा मानकों की घोषणा की है। यह जानकारी संस्थान के मालिकों ने दी। उन्होंने बताया कि छात्रावासों एवं मेस में बायोमेट्रिक उपस्थिति के बजाय रजिस्टर के माध्यम से उपस्थिति दर्ज होगी जिसमें बुखार जैसी बीमारी के लिए कॉलम होगा और उन्हें नियमिति चिकित्सा देखभाल की सलाह दी जाएगी और चिकित्सा टीम उनकी निगरानी करेगी। देश भर से करीब पौने दो लाख छात्र विभिन्न इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रति वर्ष कोटा आते हैं। शहर में करीब 35 से 40 बड़े कोचिंग संस्थान हैं। ये छात्र करीब तीन हजार छात्रावासों में रहते हैं और मेस/ढाबों में खाना खाते हैं जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है जो कोविड-19 महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित है। संस्थानों का कहना है कि उन्होंने टीकाकरण सुनिश्चित किया है और कोविड-19 प्रोटोकॉल का प्राथमिकता के साथ पालन किया जाएगा। जिला के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि छात्रों के शहर पहुंचने पर उनके टीकाकरण के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं और जिन छात्रों का टीकाकरण नहीं हुआ है उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में प्राथमिकता के आधार पर टीका लगवाया जाएगा। कोटा के जिलाधिकारी उज्ज्वल राठौर ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि कोचिंग संस्थानों से कहा गया है कि छात्रों के शहर में पहुंचने पर उनकी आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट और टीका प्रमाण पत्र की जांच करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोटा में राहुल गांधी और 25 कांग्रेस सांसदों को गोली मारेंगे?, धमकी देने के आरोप में करणी सेना कार्यकर्ता अरेस्ट

क्राइम अलर्टKota Woman Raped: रात 1.30 अपहरण, चचेरे भाइयों ने किया बलात्कार, पीड़िता ने कर लिया सुसाइड

भारतछात्रों को तनाव नहीं स्वाभाविक विकास का मौका दें

भारतराजस्थान: कोटा में आगामी त्योहारों और फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर धारा 144 लागू, 22 मार्च से 21 अप्रैल तक निषेधाज्ञा

भारतराजस्थान के कोटा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, ऑपरेशन में लगीं दमकल की 16 गाड़ियां

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल