लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: प्रख्यात नृतकी हरीश और तीन लोक कलाकारों की सड़क हादसे में मौत, CM अशोक गहलोत ने जताया दुख

By भाषा | Updated: June 2, 2019 16:15 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कलाकारों की मौत पर संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में गहलोत ने कहा कि जोधपुर में एक सड़क हादसे में प्रसिद्व नृतकी रानी हरीश सहित चार कलाकारों की मौत से गहरा आघात पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की संस्कृति और लोककला के प्रति समर्पित हरीश ने अपने नृत्य की विभिन्न विधाओं से जैसलमेर को एक नई पहचान दी। जैसलमेर निवासी हरीश कुमार क्वीन हरीश के नाम से मशहूर थी।

जोधपुर जिले के बिलाडा थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में विश्व प्रसिद्व नृतकी रानी हरीश और तीन अन्य लोक कलाकारों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये। थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि जैसलमेर से अजमेर की तरफ जा रही एक कार कापरडा गांव के पास एक ट्रक में जा घुसी जिससे कार में सवार नृतकी हरीश, लोक कलाकार रवीन्द्र, भीखे खान और लतीफ खान की मौत हो गई।

हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गये। खोजा ने बताया कि हादसे में समय हरीश अपने दल और अन्य लोक कलाकारों के साथ वाहन में सवार थी। उन्होंने बताया कि उनके परिजन पहुंच चुके हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चला कि ये लोग एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कलाकारों की मौत पर संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में गहलोत ने कहा कि जोधपुर में एक सड़क हादसे में प्रसिद्व नृतकी रानी हरीश सहित चार कलाकारों की मौत से गहरा आघात पहुंचा।

राजस्थान की संस्कृति और लोककला के प्रति समर्पित हरीश ने अपने नृत्य की विभिन्न विधाओं से जैसलमेर को एक नई पहचान दी। उनके निधन से लोककला के क्षेत्र को बडा नुकसान पहुंचा है। जैसलमेर निवासी हरीश कुमार क्वीन हरीश के नाम से मशहूर थी। घूमर, कालबेलिया, चंग, भवई, चरी समेत अनेक लोकनृत्य कलाओं वाले उनके कार्यक्रम बहुत प्रसिद्ध थे। अपनी लोकनृत्य कलाओं के जरिए उन्होंने विश्वभर में अपनी पहचान बनाई थी। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया