लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 10 से 11 फीसदी बढ़ी बिजली की दरें, 1 फरवरी से प्रभावी

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 8, 2020 07:33 IST

बढ़ी हुई दरें 1 फरवरी से प्रभावी हो गई हैं। विद्युत विनियामक आयोग के अनुसार बीपीएल, आस्था कार्डधारकों और औद्योगिक उपभोक्ताओं को नई दरों से छूट दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की गहलोत सरकार ने बिजली की दरों में 10 से 11 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए विद्युत उपभोक्ताओं को जोरदार झटका दिया है। किसानों को दी जाने वाली कृषि बिजली की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इसका बढ़ा हुआ भार सरकार वहन करेंगी।

राजस्थान की गहलोत सरकार ने बिजली की दरों में 10 से 11 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए विद्युत उपभोक्ताओं को जोरदार झटका दिया है। जिससे आमजन की जेब पर भार बढ़ने से बिजली का बिल आने से पहले ही करंट लगने लगा है।

बढ़ी हुई दरें 1 फरवरी से प्रभावी हो गई हैं। विद्युत विनियामक आयोग के अनुसार बीपीएल, आस्था कार्डधारकों और औद्योगिक उपभोक्ताओं को नई दरों से छूट दी गई है।

विद्युत विनियामक आयोग के अनुसार प्रदेश के 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं पर बिजली की बढ़ी हुई दरों को कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

किसानों को दी जाने वाली कृषि बिजली की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इसका बढ़ा हुआ भार सरकार वहन करेंगी।

इस बढ़ोतरी से प्रदेश के एक करोड 40 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे और डिस्काॅम को हर माह लगभग 400 करोड़ की अतिरिक्त आय होगी। अब तक साल 2000 में बिजली कंपनियों की स्थापना से आज तक यह 8वीं बार बिजली की दरों में वृद्धि की गई है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज