लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः BJP ने खेला बड़ा दांव, बागी विधायक ज्ञानदेव आहूजा को बनाया सूबे में पार्टी का उपाध्यक्ष  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 22, 2018 19:28 IST

बीजेपी ने गुरुवार (22 नवंबर) को अपने संगठनात्मकर ढांचे में परिवर्तन किया और विधायक ज्ञानदेव आहूजा को प्रदेश बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया है। इसके आदेश पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने जारी किए। 

Open in App

राजस्थानविधानसभा चुनाव 2018 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से ज्ञानदेव आहूजा का टिकट नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। वहीं, इस सियासी उठापटक के बीच बीजेपी ने बड़ा दांव खेलकर ज्ञानदेव को सूबे में पार्टी का उपाध्यक्ष पद सौंपा है।

बीजेपी ने गुरुवार (22 नवंबर) को अपने संगठनात्मकर ढांचे में परिवर्तन किया और विधायक ज्ञानदेव आहूजा को प्रदेश बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया है। इसके आदेश पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने जारी किए। 

आपको बता दें, बीजेपी ने रामगढ़ से विधायक ज्ञानदेव आहूजा टिकट काट दिया था, जिसके बाद उन्होंने बगावती तेवर अख्तियार किए थे और राजस्थान की चर्चित सीट सांगानेर से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। 

बताया जा रहा है आहूजा ने अपना निर्णय उसके बाद बदला है जब उनकी मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से जयपुर में एयरपोर्ट पर हुई। उन्होंने शाह से मुलाकात करने के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया और अब बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे।

पार्टी की ओर से प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के बाद ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, 'पार्टी उनकी मेरी मां है और मैं इसकी सेवा अंतिम दम तक करूंगा।' इधर, सबसे बड़ी बात यह भी है कि ज्ञानदेव के सांगानेर से लड़ने के बाद यह बीजेपी खेमे में खलबली मच गई थी क्योंकि वह हिन्दुत्व की छवि और एजेंडे के साथ चुनाव लड़ने वाले थे।   

उल्लेखनीय है ज्ञानदेव आहूजा अलवर जिले की रामगढ़ सीट से लगातार दो बार से विधायक रहे हैं। 1993 में पहली बार रामगढ़ से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्होंने 1998 में पहली बार जीत हासिल की थी। हालांकि 2003 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2008 और 2013 से उन्हें जीत मिली। 

इधर, ज्ञानदेव आहूजा विवादत बयानों के लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं। सबसे ज्यादा उनकी आलोचना जेएनयू को लेकर दिए गए बयान में हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था क‌ि जेएनयू में रोजाना करीब 50 हजार हड्डी के टुकड़े और 3 हजार से ज्यादा इस्तेमाल किए हुए कंडोम मिलते हैं। यही नहीं उन्होंने दावा किया था कि 500 से ज्यादा इस्तेमाल किए हुए अबॉर्शन इंजेक्शन भी जेएनयू में मिलते हैं। उनके ऐसे बयानों को लेकर यह तय माना जा रहा था कि बीजेपी इस बार उन्हें टिकट नहीं देने वाली है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल