लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत, मनसा माता मंदिर से लौट रहे थे पीड़ित, पीएम ने मुआवाजे की घोषणा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2023 08:06 IST

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना सोमवार शाम को उस समय हुई, जब ये लोग पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक मंदिर से लौट रहे थे।कुल 34 व्यक्तियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था और उनमें से आठ की मौत हो गई। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की।

जयपुरः राजस्थान के झुंझुनू जिले में सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिर जाने से 6 महिलाओं और दो नाबालिगों सहित आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक घटना शाम को उस समय हुई, जब ये लोग पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक मंदिर से लौट रहे थे। झुंझुनू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने कहा कि सभी घायलों को झुंझुनू और सीकर जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

झुंझुनू के कलेक्टर खुशाल यादव ने कहा कि कुल 34 व्यक्तियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था और उनमें से आठ की मौत हो गई।  मृतकों में 6 महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं, जबकि जीवित बचे लोगों में से कई पुरुष हैं।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित मनसा माता मंदिर से लौट रहे थे, जहां एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था और यह घटना मंदिर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। यादव ने बताया कि ऐसा लगता है कि चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह खंभे से टकराकर खाई में गिर गई। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान के झुंझुनू में हुई ट्रैक्टर दुर्घटना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’

पुलिस ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही राज्य के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी उदयपुर वाटी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और अधिकारियों व स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली। 

भाषा इनपुट

टॅग्स :राजस्थानसड़क दुर्घटनाPMO
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव