लाइव न्यूज़ :

बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, डॉक्टर दंपति की गोली मारकर की हत्या

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 29, 2021 15:01 IST

राजस्थान के भरतपुर में दिनदहाड़े डॉक्टर दंपति की हत्या कर दी गई । आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है ।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर दंपति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या , गाड़ी रोककर किया गया हमला भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौर ने राज्य सरकार पर साधा निशानावारदात के पीछे पुरानी रंजिश को बताया गया कारण

जयपुर : सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें राजस्थान के डॉक्टर दंपति की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई । उनके वाहन को दो लोगों ने आकर रोक दिया और उन पर दनादन गोलियां बरसाई ।

भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौर ने इस घटना का वीडियो साझा किया और अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि 'राजस्थान में दिनदहाड़े एक डॉक्टर दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई । राजस्थान में अराजकता की ऐसी निरपेक्ष स्थिति एक रीढ़ विहीन राज्य सरकार के कारण है । गांव और शहरों में अपराधियों को रोकने के लिए कुछ नहीं किया ।

पीटीआई समाचार एजेंसी के अनुसार घटना भरतपुर जिले में हुए और आरोपियों की पहचान अनुज और महेश के रूप में हुई है ।भारतपुर  के पुलिस महा निरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने कहा कि 'आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है । उन्होंने कहा कि हमलावरों ने सेंट्रल बस स्टैंड के पास सर्कुलर रोड पर डॉक्टर सुधीर गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता को रोका और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी । उन्होंने बताया दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम आरबीएम अस्पताल में किया गया ।'

भरतपुर के पुलिस निरीक्षक ने ये भी कहा कि 'मृतक डॉक्टर, उसकी पत्नी और उसकी मां को नवंबर 2019 में एक महिला और उसके 5 साल के बच्चे की हत्या के मामले में जेल में डाल दिया गया था । आरोपियों में से एक अनुज उस महिला का भाई है, जिसकी नवंबर 2019 में हत्या कर दी गई थी । पुलिस अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि 'घर में आग लगने से एक महिला और उसके 5 साल के बच्चे की मौत हो गई । उन्होंने कहा कि डॉक्टर गुप्ता का महिला के साथ संबंध था और उन पर अपनी मां और पत्नी के साथ घर में आग लगाने का संदेह था ।

टॅग्स :राजस्थानभरतपुरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव