लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मंत्रिपरिषद ने पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 15:55 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में रविवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बैठक में शोक प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने कुछ क्षण का मौन रखकर दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की चिर-शांति के लिए प्रार्थना की। सरकारी बयान के अनुसार, मंत्रिपरिषद में पारित शोक प्रस्ताव में राजस्थान सरकार ने कल्याण सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक प्रस्ताव के अनुसार, कल्याण सिंह का जन्म पांच जनवरी, 1932 को उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के अतरौली गांव में हुआ। उन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की। सिंह सितंबर, 2014 से सितंबर, 2019 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे। उन्होंने जनवरी, 2015 से अगस्त, 2015 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। सिंह जून, 1991 से दिसम्बर, 1992, सितम्बर, 1997 से नवम्बर, 1999 तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। वे 2004 से 2014 तक सांसद भी रहे। वह प्रारंभिक जीवन से ही राष्ट्रीय भावना और देश प्रेम से प्रेरित रहे तथा आरंभ से ही आमजन के हितैषी रहे। उन्होंने लोगों के दर्द को आपने हमेशा अपना दर्द समझा। आमजन की सेवा के प्रति समर्पण भाव से जुड़े रहे। सिंह के निधन से सार्वजनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं साहस प्रदान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRajasthan Transfer: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का तबादला, आखिर क्या है वजह, राजस्थान सरकार में हलचल तेज, देखें लिस्ट

भारत'कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि ना देने वाले अपराधियों के मरने पर फातिहा पढ़ने गए', योगी आदित्यानाथ का अखिलेश पर तंज

भारतRajasthan Cabinet: 'मेरी पार्टी नहीं जीतती है तो मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए', इस्तीफे के बाद बोले मीणा

उत्तर प्रदेशHindu Gaurav Diwas: 'हिंदू गौरव दिवस' पर पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह को याद कर रहे हैं, सीएम योगी ने कहा-अपनी राजगद्दी प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दी थी, देखें वीडियो

भारतजब राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह और आजम खान एक ही पार्टी से लड़े थे चुनाव, मिर्जापुर से जीते थे राजनाथ, रामपुर से आजम को मिली थी हार

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई