लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री

By रुस्तम राणा | Updated: December 12, 2023 16:55 IST

राजस्थान में बीजेपी ने ब्राह्मण चेहरा पर दांव खेला है। मंगलवार को भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। वे राज्य के नए मुख्मयंत्री होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री घोषित किया हैवह सांगानेर सीट से पहलीबार के विधायक चुने गए हैंवासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है

जयपुर: भाजपा ने भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। बीजेपी ने ब्राह्मण चेहरा पर दांव खेला। वह पहलीबार के विधायक हैं। मंगलवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वह सांगानेर सीट से विधायक चुने गए हैं। इसके अलावा दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है। जबकि वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। 

राजस्थान के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने घोषणआ करते हुए कहा, "भजनलाल शर्मा को राजस्थान भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है। राज्य के दो डिप्टी सीएम होंगे- दीया सिंह और डॉ. प्रेम चंद बैरवा। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।" रक्षा मंत्री ने कहा, सीएम के नाम का प्रस्ताव भजन लाल के रूप में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिया था, जिस पर राज्य के तमाम नेताओं ने सहमति जताई। 

इस फैसले के बाद आज ही राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इससे पहले राजस्थान के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय, और विनोद तावड़े सीएम के चयन को लेकर राजस्थान पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता प्रहलाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मुलाकात की।  

कौन हैं भजन लाल शर्मा ?

भजन लाल शर्मा संघ की पृष्टभूमि से आते हैं। उनका निवास जयपुर के जवाहर सर्किल पर है। वह मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले हैं। वह संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। शर्मा प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं। भाजपा ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया था। पिछले विधायक का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया था।

टॅग्स :भजनलाल शर्माराजस्थानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार