लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः सीएम गहलोत ने मोदी सरकार पर साधा निशाना- ये लोग अपने आप होंगे एक्सपोज!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 24, 2019 20:00 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने जन्मू-कश्मीर के हालात को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।शनिवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अन्य विपक्षी नेताओं के साथ कश्मीर गए थे, जहां श्रीनगर एयरपोर्ट से उन्हें लौटा दिया गया। गहलोत ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई।

आम जनता को गुमराह करने में ये लोग कामयाब हो गए हैं, लेकिन धीरे-धीरे देशवासी समझेंगे कि सच्चाई क्या है, तब ये लोग अपने आप एक्सपोज होंगे, क्योंकि विजय हमेशा सच्चाई की होती है, यह कहना है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का. 

इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर मामले पर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि- एनडीए सरकार को चाहिए था कि खुद विपक्षी पार्टी के दलों के नेताओं का डेलिगेशन बनाकर जेएंडके भेजती और कहती जो दावे हम मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं उनमें सच्चाई है, आप जाकर देखिए. विपक्षी पार्टियां जाकर देखेंगी, वापस आकर देश को बताएंगी, उससे देशवासियों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, यह कायदा होता है!

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के करीब डेढ़ सप्ताह से ज्यादा वक्त गुजर जाने के बाद हालात देखने विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को श्रीनगर के लिए रवाना हुआ, लेकिन एयरपोर्ट से ही इन नेताओं को वापस भेज दिया गया. राहुल गांधी समेत 11 नेताओं के श्रीनगर पहुंचने पर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इनको वहीं से वापस भेज दिया गया. इसी के मद्देनजर सीएम गहलोत ने पीएम मोदी सरकार पर ये बयान दिए हैं.

सीएम गहलोत का कहना है कि देश पर किसी संकट की स्थिति में या ऐसे हालात में सत्ता में बैठे लोग ऐसी ही पहल करते हैं, जैसा कि बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विपक्ष के अनेक नेताओं को दुनिया के अलग-अलग मुल्कों में भेजा था.

जम्मू-कश्मीर के हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 20 दिन हो गए हैं और लोग घरों में बंद हैं. टेलिफोन, मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं. किसी एक भी नागरिक को इस प्रकार से बंद करने का अधिकार सरकार को नहीं होता. यह हमारे संविधान के मूलभूत अधिकारों में है. ऐसा माहौल बनाया गया है कि जैसे वे ही देशभक्त हैं, हम तो देशभक्त हैं ही नहीं. आम जनता को भी गुमराह करने में ये लोग कामयाब हो गए हैं. जनता धीरे-धीरे समझेगी कि सच्चाई क्या है, तब उनकी असलियत सामने आएगी, विजय हमेशा सच्चाई की होती है!

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)राजस्थानअशोक गहलोतमोदी सरकारनरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला