लाइव न्यूज़ :

सीएम गहलोत ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए जल्द समाधान के निर्देश

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 28, 2019 20:48 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विद्युत नगर में संभाग स्तरीय निगम खेलकूद प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजक मण्डल की ओर से मुख्यमंत्री का साफा बांध कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा जिले की यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी हैं। सीएम गहलोत ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विद्युत नगर में संभाग स्तरीय निगम खेलकूद प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजक मण्डल की ओर से मुख्यमंत्री का साफा बांध कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

सीएम गहलोत का बांसवाड़ा जिले में वाग्धरा संस्था एवं तलवाड़ा, वजवाना, भीमसौर, नयागांव, परतापुर, गढ़ी, पीएसपी कॉलेज सहित मार्ग के विभिन्न गांवों में स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आत्मीयता से मिलकर बातचीत की।

इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया, पूर्व केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा एवं रघुवीर मीणा, पूर्व विधायक कांता भील, बांसवाड़ा नगर परिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर, समाजसेवी जैनेन्द्र त्रिवेदी, विकेश मेहता, नटवर तेली, एससी आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष देवबाला राठौड़, संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा, पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार, जिला कलक्टर आशीष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।

टॅग्स :अशोक गहलोतकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज