लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनाव 2018: बोले पूर्व CM गहलोत, देश में BJP की उल्टी गिनती हुई शुरू

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 1, 2018 11:29 IST

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुशी जहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। यहां की जनता ने संकल्प ले लिया है कि बीजेपी को हटाना है और कांग्रेस को सत्ता में लाना है।

Open in App

राजस्थान की दो लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणामों के शुरुआती रुझान मिलने के बाद कांग्रेस खेमें में खुशी की लहर दौड़ गई और उसने राजस्थान की बीजेपी सरकार पर हमला बोला। इधर, आम बजट के बावजूद भी बीजेपी के चेहरे पर मायूसी देखी जा सकती है। वहीं, प्रदेश की जिन दो लोकसभा सीटों की मतगणना की जा रही है उनमें अलवर और अजमेर हैं, जबकि मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी राहत की सांस ले रही है। यहां उसे बढ़त मिल गई है।

इस दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुशी जहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। यहां की जनता ने संकल्प ले लिया है कि बीजेपी को हटाना है और कांग्रेस को सत्ता में लाना है। अब बीजेपी की देश में उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 

Bypolls Result LIVE: राजस्थान की तीन सीटों पर कांग्रेस-बीजेपी में कड़ा मुकाबला, जानें पल-पल की अपडेट

उन्होंने आगे कहा कि शुरुआती रुझानों को देखकर लग रहा है कि बीजेपी सरकार ने बहुमत का मतलब नहीं समझा। जनता से जो वादे किए थे उनको पूरा नहीं किया गया। देश में युवा रोजगार को तरस रहे हैं। 15 लाख नौकरियां देने वाली थी उसका कोई अता-पता नहीं। 

आपको बता दें जिन दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर चुनाव हो रहे हैं वह वर्तमान में तीनों क्षेत्र बीजेपी के पास हैं। अजमेर से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट और अलवर से सांसद चांद नाथ योगी के निधन के बाद यहां उपचुनाव करवाए गए थे। मांडलगढ़ के विधायक कीर्ति कुमारी का भी निधन हो गया था।

वहीं, इन उपचुवानों में अलवर लोकसभा सीट पर बीजेपी के जवंसत सिंह यादव और कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव के बीच मुकाबला है। अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रधु शर्मा और बीजेपी के राम स्वरूप लाम्बा के बीच कड़ा मुकाबला है। मांडलगढ़ में बीजेपी के शक्ति सिंह हाडा और कांग्रेस के विवेक धाकड मैदान में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाजी मारता है?

टॅग्स :उपचुनावकांग्रेसबीजेपीलोकसभा संसद बिलविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल