लाइव न्यूज़ :

इस धरती पर प्रथम आदिवासी नेता हनुमान जी हुए हैं, अपमान नहीं करना चाहिएः बीजेपी MLA ज्ञानदेव आहुजा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 27, 2018 15:21 IST

शुक्रवार को पत्रकारों सेस बात करते हुए आहुजा ने कहा कि उन्होंने बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा से बात की और कहा कि आपको शर्मा आनी चाहिए

Open in App

जयपुर, 27 मईः विवादित बयानों के लिए चर्चित बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने अपने ज्ञान की टोकरी से एक और शिगूफा छोड़ा है। ज्ञानदेव आहूजा के मुताबिक, 'इस धरती के प्रथम आदिवासी नेता हनुमान हुए हैं। सबसे ज्यादा मंदिर भी हनुमान जी के हैं। हमें उनका असम्मान नहीं करना चाहिए।' ज्ञानदेव आहुजा ने यह टिप्पणी पिछले दिनों आए उन वीडियो पर की है जिसमें एससी/एसटी आंदोलन के दौरान कथित रूप से हनुमान जी का अपमान दिख रहा है। 

शुक्रवार को पत्रकारों सेस बात करते हुए आहुजा ने कहा कि उन्होंने बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा से बात की और कहा कि आपको शर्मा आनी चाहिए। आप खुद को आदिवासी कहते हैं और पहले आदिवासी नेता हनुमान जी का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, हनुमान आदिवासियों के बीच पहले भगवान माने जाते हैं। मुझे नहीं पता कि हनुमान की तस्वीर का अपमान क्यों किया गया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।’

ज्ञानदेव आहुजा का विवादित बयानों से गहरा रिश्ता है। इससे पहले वो नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बता चुके हैं। उनका मानना है कि मोदी एक दिव्य शक्ति की तरह है और बीजेपी को उनसे लाभ हो रहा है।

इससे पहले जेएनयू के बारे में एक अटपटा बयान देकर वो काफी चर्चित हुए थे। फरवरी 2016 में उन्होंने कहा था कि जेएनयू कैंपस में हर दिन 3 हजार कॉन्डम और 2 हजार शराब की बोतलें पाई जाती हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :हनुमान जीएससी-एसटी एक्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है