लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: शिक्षा विभाग का टीचर्स को आदेश, स्कूलों में जींस, टी-शर्ट पहनकर ना आएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 17:13 IST

विभागीय अधिकारियों ने कहा है कि स्कूलों में टी-शर्ट और जींस पहनना अशोभनीय है, ऐसे में कर्मचारियों और शिक्षक अब फॉर्मल ड्रेस पहनकर ही विद्यालय आएं। स्कूल में अध्यापकों और कार्मचारियों को औपचारिक कपड़े पहनकर आना चाहिए ताकि छात्र भी उनसे  सीख लें। 

Open in App
ठळक मुद्देअध्यापकों और कर्मचारियों को स्कूल में जींस और टी-शर्ट ना पहनकर आने का आदेश दिया है।सीडीईओ ने कहा कि जींस और टी-शर्ट  से स्कूल की मर्यादा का उल्लंघन होता है।

 

राजस्थान के टोंक जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) ने सरकारी स्कूल में अध्यापकों और अन्य कर्माचरियों पर जींस, टी-शर्ट ना पहनकर आने का आदेश दिया है। टोंक के सीईडीईओ शिवराम सिंह ने मंगलवार (21 जनवरी) को आदेश पत्र जारी किया था कि स्कूल के शिक्षकों  और अन्य सदस्यों को पेंट-शर्ट (शिष्ट पोशाक) पहनकर आना है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विभागीय अधिकारियों ने कहा है कि स्कूलों में टी-शर्ट और जींस पहनना अशोभनीय है, ऐसे में कर्मचारियों और शिक्षक अब फॉर्मल ड्रेस पहनकर ही विद्यालय आएं। स्कूल में अध्यापकों और कार्मचारियों को औपचारिक कपड़े पहनकर आना चाहिए ताकि छात्र भी उनसे  सीख लें। 

सीडीईओ के इस फैसले का विरोध करते हुए राजस्थान टीचर्स और पंचायती राज इंप्लाई फेडरेशन के अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोसिया ने कहा कि यह आदेश किसी एक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से नहीं आया बल्कि उच्च अथॉरिटी की तरह से आया है। उन्होंने  का इस मामले को बिकानेर शिक्षा निदेशालय को सुलझाना चाहिए। 

हालांकि, इस तरह का आदेश पहली बार जारी नहीं किया गया। 2018 में बीजेपी सरकार के समय भी  इस  तरह का आदेश जारी किया गया था। शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में छात्र-छात्राओं पर पश्चिमी पोषाक पहने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लोगों ने इसकी बहुत आलोचना की। जिसके बाद सरकार ने इस आदेश को वापस ले लिया था। 

इसके अलावा पिछले साल बिकानेर शिक्षा निदेशालय ने स्कूल में फोन लाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। आदेश में कहा गया था कि इसकी वजह से अध्यापक और कर्मचारी अपने काम पर सहीं तरीके से ध्यान नहीं देते हैं। यह आदेश स्कूल में अभी भी लागू है।  

 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा