लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः 'सूबे से जाएगा संदेश, राहुल गांधी करेंगे देश का नेतृत्व'

By भाषा | Updated: December 2, 2018 16:35 IST

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री जी, भाजपा अध्यक्ष जिस तरह की बातें कर रहे हैं कि वह बहुत शर्मसार करने वाला है। हार तय देखकर बौखलाहट में भाजपा के लोग पाकिस्तान और हिंदू-मुसलमान की बातें कर रहे हैं।' 

Open in App

कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को भारी बहुमत मिलने की उम्मीद जताते हुए रविवार को कहा कि यहां से यह संदेश जाएगा कि देश का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजस्थान में हार सुनिश्चित देखकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कई अन्य नेता 'पाकिस्तान और हिंदू-मुसलमान' की बात कर रहे हैं।

पांडे ने यहां बातचीत में कहा, 'राजस्थान का चुनाव देश की राजनीतिक दिशा तय करने वाला चुनाव है। इस चुनाव से यह संदेश जाएगा कि देश का नेतृत्व कौन सी पार्टी, कौन सी विचारधारा और कौन सा नेता करने जा रहा है।'  यह पूछे जाने पर कि क्या यह संदेश राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर होगा, तो उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर। यह संदेश इस चुनाव से जाएगा और लोगों को इस पर विश्वास करना होगा।' 

उन्होंने कहा, 'राजस्थान की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मानस बना रखा है। लोगों में कांग्रेस और इसके नेतृत्व को लेकर विश्वास है। मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव के नतीजों में यह साफ दिखेगा और कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा।' 

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री जी, भाजपा अध्यक्ष जिस तरह की बातें कर रहे हैं कि वह बहुत शर्मसार करने वाला है। हार तय देखकर बौखलाहट में भाजपा के लोग पाकिस्तान और हिंदू-मुसलमान की बातें कर रहे हैं।' 

यह पूछे जाने पर क्या पिछले कुछ दिनों में राजस्थान में भाजपा की स्थिति सुधरने की धारणा से वह सहमत हैं तो उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है। कांग्रेस के सामने भाजपा कहीं नहीं है। मीडिया प्रबंधन के माध्यम से धारणा गढ़ने की कोशिश हो रही है, जबकि जमीन पर ऐसा कुछ नहीं है। लोग महारानी (वसुंधरा राजे) के कुशासन से मुक्ति पाने की तैयारी में हैं।' 

इस सवाल पर कि क्या मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से कांग्रेस ज्यादा मजबूत होती, तो पांडे ने कहा, 'ऐसा नहीं है। कांग्रेस की एक परंपरा है। चुनाव के बाद विधायकों की राय के आधार पर मुख्यमंत्री का फैसला होता है। यहां भी वही हो रहा है।' 

गौरतलब है कि राजस्थान में 200 सीटों में से 199 पर सात दिसंबर को मतदान है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बसपा उम्मीदवार के निधन के कारण यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos