लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Assembly Elections 2023: बेहद दिलचस्प हैं राजस्थान के पिछली बार के सियासी समीकरण, यहां देखें आंकड़े

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 9, 2023 10:34 IST

कांग्रेस सबसे बड़ी जरूर थी लेकिन वो बहुमत की 100 सीटों से एक सीट पीछे थी। हालांकि अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस ने सूबे में वसुंधरा को सत्ता को बेदखल करते हुए सरकार बना ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में साल 2018 के सियासी समीकरण बेहद दिलचस्प थे।विधानसभा की कुल 200 सीटों में से अलवर की रामगढ़ सीट छोड़कर बाकी 199 सीटों पर 7 दिसंबर 2018 को एक साथ मतदान हुए थे।राजस्थान में कांग्रेस 199 सीटों पर हुए चुनाव में 99 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं भाजपा को महज 73 सीटों पर जीत मिली थी।

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज दोपहर 12 बजे करेगा। निर्वाचन आयोग मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। इस पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। 

तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म होगा। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। 

राजस्थान में साल 2018 के सियासी समीकरण बेहद दिलचस्प थे। विधानसभा की कुल 200 सीटों में से अलवर की रामगढ़ सीट छोड़कर बाकी 199 सीटों पर 7 दिसंबर 2018 को एक साथ मतदान हुए थे।

राजस्थान में कांग्रेस 199 सीटों पर हुए चुनाव में 99 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं भाजपा को महज 73 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस और भाजपा के अलावा बसपा को 6, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) को 2, भारतीय आदिवासी पार्टी को 2, राष्ट्रीय लोक दल को एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 3 और निर्दलीयों के खाते में 13 सीटों आयी थीं।

कांग्रेस सबसे बड़ी जरूर थी लेकिन वो बहुमत की 100 सीटों से एक सीट पीछे थी। हालांकि अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस ने सूबे में वसुंधरा को सत्ता को बेदखल करते हुए सरकार बना ली थी।

वहीं साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 163 सीटें मिलीं थी। जबकि कांग्रेस को 21, बसपा को तीन, एनपीपी को चार एवं निर्दलीय तथा अन्य को नौ सीटें मिलीं थी। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा बिना वसुंधरा राजे को चेहरा बनाए उतर रही है और उसका मानना है कि वो सत्तधारी कांग्रेस को मात दे कर रहेगी। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि वो लगातार दूसरी बार सरकार बनाएंगे और वो भी पूर्ण बहुमत के साथ।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र