लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: भरतपुर के तालाब में गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर और उसके तीन पोतों की मौत, परिवार ने कहा- नहीं करानी पुलिस जांच

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 30, 2019 15:03 IST

पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर तालाब में गिरा और पलट गया, जिससे चालक और उसके तीन पोतों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने किसी तरह की पुलिस जांच के लिए फिलहाल मना किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के भरतपुर में एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।भरतपुर के तालाब में ट्रैक्टर के गिर जाने से ड्राइवर और उसके तीन पोतों की मौत हो गई।

राजस्थान के भरतपुर के तालाब में एक ट्रैक्टर गिरने से उसके चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक चालक के अलावा उसके तीन पोते ट्रैक्टर पर सवार थे। यह दर्दनाक हादसा रविवार (30 जून) को सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हुआ। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर तालाब में गिरा और पलट गया, जिससे चालक और उसके तीन पोतों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने किसी तरह की पुलिस जांच के लिए फिलहाल मना किया है। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक दर्दनाक हादसा कामां इलाके के बगीची गांव का है। खेत में काम करके बुजुर्ग अपने पोतों-पोतियों को ट्रैक्टर पर बैठाकर घर की और निकला था तभी रास्ते में ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित हो गई और वाहन तालाब में जा गिरा। तालाब पानी से लबालब है। ट्रैक्टर तालाब में पलटने से बुजुर्ग और बच्चे पानी से निकल नहीं सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दर्दनाक हादसे को देख चश्मदीदों ने गांववालों को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को निकाला गया। एक ही परिवार को चार लोगों की मौत होने से गांव में मातम छाया हुआ है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसे में जिन बच्चों की मौत हुई वे 10-12 वर्ष की उम्र के थे। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरभरतपुरसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप