लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 100 बेड का अतिरिक्त कोविड सेंटर भी हो रहा है तैयार, RUHS अस्पताल में होगी ये खास सुविधा

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 2, 2020 07:52 IST

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हैल्थ इंफ्रास्क्टचर को मजबूत करने के साथ ही सरकार का पूरा ध्यान इस क्षेत्र में आ रही मैनपावर की कमी को भी दूर करने पर भी है। इसी कड़ी में 6 हजार 310 कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर्स की भर्ती प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है। 

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना से पीड़ित मरीजों की जान बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।आरयूएचएस अस्पताल के चार गुना बेडों को हाइफ्लो ऑक्सीजनयुक्त किया जाएगा।

जयपुर: राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना से पीड़ित मरीजों की जान बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आरयूएचएस अस्पताल के चार गुना बेडों को हाइफ्लो ऑक्सीजनयुक्त किया जाएगा ताकि गंभीर मरीजों के लिए तुरंत हाइफ्लो ऑक्सीजन आसानी से उपलब्ध करवाई जा सके।

डॉ. शर्मा ने बताया कि कोविड के मरीजों के लिए आरयूएचएस में ही 100 बेड का अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर भी बनाया जा रहा है। निम्स मेडिकल कॉलेज में 25 ऑक्सीजन युक्त बैड और 75 कोविड केयर बैड विकसित किए जा रहे हैं।  इसके लिए निजी अस्पतालों को भी अधिगृहित किया जा सकता है। 

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हैल्थ इंफ्रास्क्टचर को मजबूत करने के साथ ही सरकार का पूरा ध्यान इस क्षेत्र में आ रही मैनपावर की कमी को भी दूर करने पर भी है। इसी कड़ी में 6 हजार 310 कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर्स की भर्ती प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है। 

उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार भर्ती की जाएगी।इससे पहले 2500 कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर्स की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन कुछ खामियों के चलते प्रक्रिया को रोका। वर्तमान में 6310 कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ शुरू की है, ताकि कोई सवालिया निशान भर्तियों पर नहीं लगे। रघु शर्मा ने बताया कि इससे पहले 765 चिकित्सकों को नियुक्ति दी जा चुकी है। 2 हजार मेडिकल आफिसर्स की भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी। इससे संबंधित कुछ शिकायतें आने पर जांच कराई और उस परीक्षा को रद्द करवाकर दोबारा परीक्षा करवाने के निर्देश जारी किए। सभी भर्तियां पारदर्शिता और कायदे-कानून के साथ होंगी चाहिए ताकि चयन प्रक्रिया पर को प्रश्नचिन्ह ना लगा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 12 हजार 500 एएनएम और जीएनएम के अधिकतर पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रेडियोग्राफर्स हो या तकनीशियंस हों या अन्य पदों पर भर्ती हो, सभी को प्राथमिकता के साथ धरातल पर लाया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज