लाइव न्यूज़ :

मनसे प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरा हुआ स्थगित, कहा पुणे रैली के दौरान बताएंगे कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 20, 2022 12:11 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने 5 जून की अयोध्या यात्रा स्थगित कर दी है। हालांकि, उनकी यात्रा स्थगित क्यों हुई है, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। मगर 53 वर्षीय नेता ने कहा कि वह रविवार को पुणे में अपनी रैली के दौरान इसका कारण बताएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देमनसे प्रमुख पिछले कुछ हफ्तों से महाराष्ट्र में एक प्रमुख विवाद के केंद्र में हैं। उन्होंने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी।

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने 5 जून की अयोध्या यात्रा स्थगित कर दी है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए यह जानकारी साझा की। हालांकि, उनकी यात्रा स्थगित क्यों हुई है, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। मगर 53 वर्षीय नेता ने कहा कि वह रविवार को पुणे में अपनी रैली के दौरान इसका कारण साझा करेंगे। 

बता दें कि मनसे प्रमुख पिछले कुछ हफ्तों से महाराष्ट्र में एक प्रमुख विवाद के केंद्र में हैं। दरअसल उन्होंने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। इस हफ्ते मुंबई में कुछ पोस्टर सामने आए, जिसमें उनकी पार्टी की चेतावनी दिखाई दे रही थी कि अगर किसी ने उनके नेता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो महाराष्ट्र राज्य "उठ जाएगा"। 

लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर उनकी टिप्पणियों ने राज्य सरकार द्वारा भी इस मुद्दे पर बैठकों की झड़ी लगा दी थी। पड़ोसी राज्य कर्नाटक भी इसी तरह के विवाद की चपेट में था। हालांकि, शिवसेना नेताओं ने उनके इस बयान की तीखी आलोचना की थी। वहीं, पिछले महीने राज ठाकरे ने लाउडस्पीकर पर यूपी सरकार की कार्रवाई के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की थी। 

मनसे प्रमुख ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा था कि दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में, हमारे पास कोई योगी नहीं है; हमारे पास 'भोगी' (सुखवादी) हैं। यहां आशा और प्रार्थना की भावना प्रबल होती है। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे भी अगले महीने राज्य का दौरा करने वाले हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ शिवसेना ने जोर देकर कहा कि यह दौरा "राजनीतिक नहीं" है।

टॅग्स :राज ठाकरेअयोध्यामहाराष्ट्रयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज