लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, विधानसभा चुनाव में साथ आने का संकेत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 9, 2019 08:32 IST

राज ठाकरे ने कहा कि मुलाकात के दौरान जो मुद्दे मैंने रखे उस पर सोनिया गांधी ने सहमति जाहिर की. उन्होंने कहा कि देश को बड़े जनआंदोलन की जरूरत है और इसके लिए सभी विरोधी दलों को एक मंच पर आना होगा.

Open in App

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने आज दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात के दौरान ईवीएम मुख्य विषय रहा. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव मतपत्रों से कराने बाबत निवेदन पत्र देने के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दस जनपथ पर सोनिया गांधी से मुलाकात की.इस मुलाकात की खबर जंगल में आग की तरह फैली और राजनीतिक पंडित अलग-अलग कयास लगाने में जुट गए. वहीं, राज ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि मुलाकात के दौरान ईवीएम पर अंदेशा, महाराष्ट्र में अगले विधानसभा चुनाव में मतपत्रों का उपयोग और लोकसभा चुनाव के परिणाम पर चर्चा हुई.राज ने कहा कि मुलाकात के दौरान जो मुद्दे मैंने रखे उस पर सोनिया गांधी ने सहमति जाहिर की. उन्होंने कहा कि देश को बड़े जनआंदोलन की जरूरत है और इसके लिए सभी विरोधी दलों को एक मंच पर आना होगा. मनसे प्रमुख ने स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के विरोध में कई रैलियां की थीं. वहीं, राकांपा प्रमुख शरद पवार से भी इस संबंध में कई बार चर्चा हो चुकी है.विधानसभा चुनाव में एकसाथ? सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और मनसे के एकसाथ चुनाव लड़ने पर भी राज ठाकरे की सोनिया गांधी से चर्चा हुई है. आधे घंटे की इस मुलाकात को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं.

टॅग्स :राज ठाकरेसोनिया गाँधीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos