लाइव न्यूज़ :

राज बब्बर ने बीजेपी से पूछा सवाल, मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो कहां बनेगा?

By भाषा | Updated: January 29, 2019 18:13 IST

राज बब्बर ने संवाददाताओं से पूछा- उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हम उत्तर प्रदेश में प्यार से लोगों के दिलों को जीतकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। 

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने मंगलवार को अपने आगरा दौरे के दौरान राम मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि भगवान श्रीराम का मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा, तो कहां बनेगा। भाजपा इसका जवाब दे। बब्बर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हम उत्तर प्रदेश में प्यार से लोगों के दिलों को जीतकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। 

पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मंदिर निर्माण का मुकदमा नहीं, बल्कि 2.77 एकड़ जमीन के मालिकाना हक का प्रकरण चल रहा है। इस मुकदमे में तीन पक्ष हैं और उनकी लड़ाई राम मंदिर के लिए नहीं है। इन तीनों की लड़ाई जमीन के मालिकाना हक के लिए है। तीनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना हक होने का दावा कर रहे हैं। बब्बर ने कहा कि भाजपा अदालत के अंदर जमीन के मालिकाना हक की लड़ाई लड़ती है और बाहर आकर कहती है कि हम राम मंदिर वहीं बनाने की बात करते है। राम मंदिर पर कोई विवाद नहीं है। अध्यक्ष राजबब्बर ने फतेहपुरसीकरी से चुनाव लड़ने पर कहा ये तो उनका घर है। वे फतेहपुरसीकरी से चुनाव लड़ना चाहते हैं, क्योंकि आगरा सीट रिजर्व हो चुकी है।

टॅग्स :राज बब्बरकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज