लाइव न्यूज़ :

चक्रवात 'वायु' बना विलेन, वर्षा में आई 43 फीसदी की कमी, 2-3 में आगे बढ़ेगा मानसून

By भाषा | Updated: June 16, 2019 19:57 IST

मानसून ने अपने सामान्य समय के लगभग एक हफ्ते बाद 8 जून को केरल में दस्तक दी। मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक देवेंद्र प्रधान ने कहा, ‘‘चक्रवात वायु के कारण मानसून की गति रुक गई। वायु की तीव्रता कम हो गई है और हम अगले 2-3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद करते हैं।’’

Open in App

मानसून के उत्तर की ओर आगे बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि चक्रवात वायु की तीव्रता कम होने की वजह से अरब सागर की ओर बढ़ने के लिए मानसूनी हवाओं का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। अब तक, मानसून को मध्य प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों सहित मध्य भारत तक पहुँच जाना चाहिए था, लेकिन यह महाराष्ट्र तक भी नहीं पहुँच पाया है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अभी भी दक्षिणी प्रायद्वीप के ऊपर मैंगलोर, मैसूर, कुड्डलोर और पूर्वोत्तर में पासीघाट, अगरतला के ऊपर है। पश्चिमी तट में महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक चक्रवात के कारण वर्षा हुई है। केवल तटीय कर्नाटक और केरल में मानसून के कारण बारिश हुई है। वायु के सोमवार की शाम को गुजरात तट को पार करने की उम्मीद है। यह मानसूनी हवाओं के अरब सागर की ओर बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

मानसून ने अपने सामान्य समय के लगभग एक हफ्ते बाद 8 जून को केरल में दस्तक दी। मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक देवेंद्र प्रधान ने कहा, ‘‘चक्रवात वायु के कारण मानसून की गति रुक गई। वायु की तीव्रता कम हो गई है और हम अगले 2-3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद करते हैं।’’

देश में मानसून की सुस्त रफ्तार के कारण इसकी कुल कमी 43 फीसदी तक पहुंच गई है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में 59 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई है, जबकि पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 47 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, दक्षिण भारतीय राज्यों और महाराष्ट्र के जलाशयों में जल स्तर पिछले दस वर्षों के औसत से कम है। देश के कई हिस्सों में खासकर पूर्वी भारतीय राज्यों झारखंड, बिहार और ओडिशा में तेज गर्मी पड़ रही है।

टॅग्स :मानसूनमौसममौसम रिपोर्टवायु चक्रवात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

भारतधूल भरी आंधी ने उजाड़े कई आशियाने, आंधी-बारिश से 89 की मौत; मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज