लाइव न्यूज़ :

Nagpur Rain: नागपुर में बारिश का कहर, कई इलाके डूबे; बीमार महिला सहित 4 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2023 08:18 IST

अधिकारी ने बताया, कमरे में जलस्तर बढ़ने के बाद पक्षाघात की शिकार संध्या धोरे डूब गईं। एक बचाव दल ने शव को बरामद किया।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ की वजह से 53 वर्षीय महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। बीते कुछ घंटों से हुई भारी बारिश की वजह से नागपुर के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ आ गई है।एक विद्यालय के 70 छात्रों सहित 400 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

नागपुर: नागपुर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ की वजह से 53 वर्षीय महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार देर शाम को प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, बाढ़ का पानी सुरेंद्रगढ़ निवासी संध्या धोरे (53) और उनकी मां सयाबाई धोरे (72) के घर में घुस गया। इस दौरान, अन्य रिश्तेदार घर से निकलने में सफल रहे, लेकिन पक्षाघात की शिकार संध्या धोरे घर में ही छूट गईं, क्योंकि वह चलते-फिरने में असमर्थ थीं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘कमरे में जलस्तर बढ़ने के बाद संध्या धोरे डूब गईं। एक बचाव दल ने शनिवार सुबह उनका शव बरामद किया।’’ अधिकारी ने बताया कि गित्तिखादन में अकेले रहने वालीं 70 वर्षीय मीराबाई कप्पूस्वामी के कमरे में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को दो बजे बाढ़ का पानी घुस गया। उन्होंने बताया कि मीराबाई के शव को सुबह छह बजे रिश्तेदारों ने बाहर निकाला।

अधिकारी के अनुसार, शनिवार शाम को धंतोली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील चौराहे के पास एक 'नाले' से अज्ञात शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि चौथे मामले में अयोध्या नगर के रहने वाले चाय विक्रेता संजय शंकर गाडेगांवकर (52) की शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात तीन बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के परिसर के एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि संजय अस्पताल में अपने एक रिश्तेदार से मिलने आए थे। अजनी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। बीते कुछ घंटों से हुई भारी बारिश की वजह से नागपुर के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ आ गई है, जिसके बाद एक विद्यालय के 70 छात्रों सहित 400 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

टॅग्स :नागपुरमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा