लाइव न्यूज़ :

गुजरात में अगले पांच दिन बारिश का पूर्वानुमान: मौसम विभाग

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:25 IST

Open in App

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान ''सक्रिय रूप से बारिश'' होने की संभावना है। गुजरात में इस साल अब तक सामान्य से करीब 50 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गुजरात के कई क्षेत्रों, सौराष्ट्र-कच्छ और केंद्र शासित दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में चार सितंबर की सुबह तक ''हल्की से मध्यम बारिश'' होगी जबकि इसी अवधि में दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों में ''भारी से बहुत भारी बारिश'' की संभावना है। विभाग ने कहा कि इस साल गुजरात में अब तक बारिश में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, राज्य में सामान्य वर्षा 576.5 मिलीमीटर के मुकाबले 288.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। विभाग ने कहा कि अहमदाबाद, अरवल्ली, बनासकांठा, गांधीनगर, कच्छ और सुरेंद्रनगर जिलों में इस साल अब तक सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनए साल में बदला MP का मौसम, ग्वालियर, सागर- चंबल में घना कोहरा, पूर्वी हिस्से मे बारिश की संभावना

भारतमौसम विभाग ने उत्तराखंड-यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, भारी बारिश की जताई संभावना

भारतदिल्ली में मौसम बिगड़ने से और गंभीर हो सकती है हालत, मौसम विभाग ने राजधानी में जारी किया बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट

भारतमहाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के 6 जिलों में बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतहिमाचल प्रदेश: शिमला में भारी बारिश के कारण आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारी, 29 जून तक भारी बारिश की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर