लाइव न्यूज़ :

बारिश नियंत्रित करने वाली ऐप विकसित की जा रही है : रावत

By भाषा | Updated: August 31, 2021 00:09 IST

Open in App

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री धन सिंह रावत का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कह रहे हैं कि एक ऐसी ऐप्लीकेशन विकसित की जा रही है जो अत्यधिक बारिश को नियंत्रित कर सकती है । रावत ट्विटर पर सामने आए एक वीडियो में यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि ऐसी ऐप आने वाली है, जिससे किसी भी स्थान पर बारिश को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘अब तो एक ऐसी ऐप भी आ रही है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि अगर कहीं ज्यादा बारिश हो रही है तो उसे आगे-पीछे या ज्यादा-कम कर सकते हैं।’’ उन्होंने कि वह इस संबंध में जल्द ही केंद्र के सामने प्रस्तुतिकरण देंगे और अगर केंद्र ऐप को अनुमति दे देता है तो यह कई राज्यों के लिए बहुत उपयोगी होगा । सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया है कि क्या मंत्री यह बयान देते समय गंभीर थे। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह वीडियो कब और कहां बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

कारोबारईरान से 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर दो जहाज़ 17 मार्च तक पहुंचेंगे भारत, केंद्र ने दी राहतभरी जानकारी

कारोबारआज एलपीजी का प्रोडक्शन 10% बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज

भारत'पेट्रोल, डीज़ल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी': ईरान युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट पर केंद्र सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां