लाइव न्यूज़ :

रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में फिर मिलेंगे कंबल और बेडशीट, सुविधा तत्काल शुरू करने के आदेश

By विनीत कुमार | Updated: March 10, 2022 18:27 IST

रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एक बार फिर ट्रेनों में कंबल, बेडशीट जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। जारी निर्देश में इन सुविधाओं को तत्काल शुरू करने की बात कही गई है।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने रेल के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। इसके तहत एक बार फिर ट्रेन के एसी कोच में यात्रियों को कंबल, बेडशीट, पर्दे और तकिया आदि की सुविधा दी जाएगी। रेलवे की ओर से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया और तत्काल इसे शुरू करने को कहा गया है।

इससे पहले कोरोना महामारी के कारण इन सुविधाओं को बंद कर दिया गया था। ऐसे में यात्रियों को खुद अपने लिए कंबल, बेडशीट आदि ले जाना पड़ता था। बहरहाल, नया आदेश सभी रेलवे जोन के लिए जारी किया जा चुका है। इससे पहले हाल में खाने समेत कई दूसरी सुविधाएं दोबारा शुरू की जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि कोरोना के कम होते मामलों के बीच पिछले कई दिनों से रेलवे से कंबल और बेडशीट आदि मुहैया कराने की मांग यात्री रख रहे थे। इस संबंध में पिछले साल दिसंबर में रेलवे की ओर से जानकारी भी दी गई थी कि जल्द इसे शुरू किया जाएगा। हालांकि इस बीच ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से भारत ने कोरोना की तीसरी लहर को भी झेला।

कोरोना की शुरुआत के बाद रेल सेवा पूरे देश में कई दिनों पर बंद रही थी। इसके बाद रेलवे ने सबसे पहले स्पेशल ट्रेनों के नाम पर कम संख्या में इसे बहाल किया था। उसके बाद पिछले साल ट्रेनों में पेंट्री कार की सुविधा शुरू की गई।

इससे पहले लोगों को खाने की सुविधा देने के लिए सिर्फ रेडी टू इट खाना ही कुछ दिनों तक मुहैया कराया जाता था। एक ओर जहां यात्रियों के लिये चादर और भोजन सेवा को बहाल कर दिया गया है, वहीं रियायतों पर लगी रोक अब भी बरकरार है। 

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?