लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में रेलवे ने की हजारों किमी रेलमार्गों और पुलों की मरम्मत, भुसावल के 6 एफओबी बनाए गए

By संतोष ठाकुर | Updated: May 4, 2020 07:24 IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर चेयरमैन रेलवे बोर्ड वी. के. यादव और अन्य अधिकारियों ने इसके लिए कार्ययोजना बनाई और वह असंभव कार्य करके दिखाया जो वर्षों से लंबित था. रेलवे के मुताबिक इसके लिए 500 मॉर्डन हैवी ड्यूटी ट्रैक मैंटेनेंस मशीन से लगभग उतना काम किया गया जो 10749 दिन में किया जाता.

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान रेलवे केवल देश में अनाज और आवश्यक वस्तुएं ही नहीं पहुंचा रहा हैलॉकडाउन में हजारों किलोमीटर रेलमार्गों और पुलोंं की मरम्मत का कार्य भी पूरा किया.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान रेलवे केवल देश में अनाज और आवश्यक वस्तुएं ही नहीं पहुंचा रहा है, बल्कि उसने लॉकडाउन को एक अवसर की तरह देखते हुए हजारों किलोमीटर रेलमार्गों और पुलोंं की मरम्मत का कार्य भी पूरा किया. ये ऐसे काम हैं जिन्हें अन्य दिनों में पूरा करने के लिए उसे देश के व्यस्त मागार्ें पर रेल परिचालन को स्थगित या डायवर्ट करने की जरूरत होती.

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि यह ऐसा अवसर था जब बिना किसी रुकावट के यह कार्य किया जा सकता था. रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर चेयरमैन रेलवे बोर्ड वी. के. यादव और अन्य अधिकारियों ने इसके लिए कार्ययोजना बनाई और वह असंभव कार्य करके दिखाया जो वर्षों से लंबित था.

इनमें से कई पुल तो ऐसे थे जिनकी पूरी मरम्मत इसलिए नहीं हो पाती थी क्योंकि उससे समस्त रेलमार्गों पर परिचालन ठप हो जाता. रेलवे के मुताबिक इसके लिए 500 मॉर्डन हैवी ड्यूटी ट्रैक मैंटेनेंस मशीन से लगभग उतना काम किया गया जो 10749 दिन में किया जाता.

इसके जरिये 12270 किमी रेलमार्ग का कार्य किया गया. यार्ड रिमॉडलिंग, सीजर मोड को भी इस दौरान दुरुस्त किया गया. लॉकडाउन के दौरान घुमावदार ट्रैक के 5263 किमी पर भी मरम्मत किया गया. अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन से 30182 किमी रेलमार्ग का परीक्षण कर 134443 किमी के बेहतरीकरण की भी समीक्षा की गई.

 भुसावल के 6 एफओबी बनाने का हुआ काम रेलमार्गों की सेहत जानने के लिए ओएमसी तकनीक से 192488 किमी और 5362 पीक लोकेशन का भी मुआयना किया गया. कई जगह पर लकड़ी के सीजर मोड को स्टैंडर्ड पीएससी लेआउट से बदला गया. भुसावल में 6 फुटओवर ब्रिज बनाने, लुधियाना में दो पुराने फुटओवर ब्रिज हटाने के साथ ही कई लंबित निर्माण कार्य को भी इस अवधि में अंजाम दिया गया.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनपीयूष गोयलभारतीय रेललोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत