लाइव न्यूज़ :

गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे को महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी का इंतजार, 22 अगस्त को है गणेश चतुर्थी

By भाषा | Updated: August 13, 2020 22:54 IST

हालांकि, महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार की रात आठ अगस्त को टेलीफोन पर सूचित किया कि इसे स्थगित रखा जाए क्योंकि महाराष्ट्र सरकार इस पर पुनर्विचार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य रेलवे ने कहा कि गणेश चतुर्थी उत्सव के मद्देनजर विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन करने के लिए तैयार हैं।रेलवे ने कहा कि राज्य सरकार से अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है।

मुंबई। मध्य रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि गणेश चतुर्थी उत्सव के मद्देनजर महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन करने के लिए तैयार है लेकिन राज्य सरकार से अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है। मध्य रेलवे ने बयान जारी कर दावा किया कि वह कोंकण के लिए सामाजिक दूरी सहित तमाम उपायों के साथ रेलगाड़ियों का परिचालन करने को तैयार है लेकिन राज्य सरकार ने इसे स्थगित रखने को कहा है।

बयान में कहा गया, ‘‘ मध्य रेलवे यात्रियों को सूचित करना चाहता है कि वह विशेष रेलगाडियों का परिचालन करने को तैयार है लेकिन राज्य सरकार की ओर से इसकी अब तक अनुमति नहीं दी गई है।’’ मध्य रेलवे ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विशेष रेलगाड़ियों के परिचालन एवं तरीख को लेकर 23 जुलाई को राज्य सरकार से अपनी राय देने को कहा गया था।

रेलवे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के आपदा प्रबंधन शाखा के निदेशक ने सात अगस्त को सूचित किया कि गणपति विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जा सकता है। मध्य रेलवे ने कहा कि इसके तत्काल बाद रेलगाड़ियों की समय सारिणी रेलवे बोर्ड को भेजी गई जिसे गृह मंत्रालय के मानक परिचालन प्रक्रिया और राज्य सरकार के अंतर जिला यात्रा नियम के तहत इसे तुंरत मंजूर कर लिया गया।

मध्य रेलवे ने कहा, ‘‘हालांकि, महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार की रात आठ अगस्त को टेलीफोन पर सूचित किया कि इसे स्थगित रखा जाए क्योंकि महाराष्ट्र सरकार इस पर पुनर्विचार कर रही है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘ तब से रेलवे प्रशासन, रेलवे बोर्ड और जोनल स्तर पर लगातार महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों के संपर्क में है और परिचालन को मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि इस बार 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी है जिसे महाराष्ट्र में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है।

टॅग्स :भारतीय रेलमहाराष्ट्रगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज