लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने भारत गौरव योजना के तहत देश की पहली निजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, पहले ट्रिप में 1100 यात्री हुए सवार, आज पहुंचेगी शिरडी

By अनिल शर्मा | Updated: June 16, 2022 07:38 IST

कोयंबटूर से शिरडी के लिए चलने वाली निजी ट्रेन को साउथ स्टार रेल द्वारा संचालित किया जाता है। कोयंबटूर स्थित यह कंपनी एक पंजीकृत सेवा प्रदाता कंपनी है जो  फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट का हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्दे ट्रेन में एक फर्स्ट एसी कोच, तीन टू टीयर एसी कोच और आठ थ्री टियर कोच के साथ पांच स्लीपर क्लास कोच हैं सभी कोचों में चौबीसों घंटे सफाई कर्मचारी और सेवा पेशेवरों की पूरी टीम होगी पैकेज किराया में  वीआईपी दर्शन, बस व्यवस्था, वातानुकूलित आवास, टूर गाइड द्वारा सुविधा आदि शामिल हैं

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे के दक्षिणी रेलवे जोन ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से महाराष्ट्र के शिरडी तक निजी तौर पर संचालित 'भारत गौरव ट्रेनों' की पहली सेवा शुरू कर दी है। कोयंबटूर उत्तर से साईनगर शिरडी के लिए पहली राउंड ट्रिप सेवा  14 जून को शुरू की गई थी। 14 जून  2022 (मंगलवार) को 18:00 बजे चली ट्रेन आज 16 जून 2022 (गुरुवार) को 07:25 बजे तिरुपुर, इरोड, येलहंका, धर्मावरम, मंत्रालयम रोड और वाडी, सेलम में स्टॉपेज के साथ साईनगर शिरडी पहुंचेगी। 

रेल मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, लगभग 1100 यात्री मंगलवार को कोयंबटूर से शिरडी के लिए पहली राउंड ट्रिप सेवा में सवार हुए।  यह ट्रिप पांच दिनों का होगा जिसमें वापसी भी शामिल रहेगा। कोयंबटूर से शिरडी के लिए चलने वाली निजी ट्रेन को साउथ स्टार रेल द्वारा संचालित किया जाता है। कोयंबटूर स्थित यह कंपनी एक पंजीकृत सेवा प्रदाता कंपनी है जो  फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट का हिस्सा है।

 साउथ स्टार रेल (सेवा प्रदाता) ने 20 कोचों की संरचना वाले रेक के लिए दक्षिण रेलवे को सुरक्षा राशि के रूप में 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसके अलावा, कंपनी ने वार्षिक अधिकार शुल्क के लिए 27.79 लाख रुपये और 76.77 लाख रुपये तिमाही निश्चित ढुलाई शुल्क का भुगतान किया है। मौजूदा राउंड ट्रिप के लिए 38.22 लाख रुपये भी जमा किए गए हैं। ये सभी शुल्क जीएसटी को छोड़कर हैं।

इस योजना के तहत ट्रेनों में एक फर्स्ट एसी कोच, तीन टू टीयर एसी कोच और आठ थ्री टियर कोच के साथ पांच स्लीपर क्लास कोच हैं। रेल मंत्रालय ने बयान में कहा, पंजीकृत सेवा प्रदाता ने कोचों के अंदरूनी हिस्सों को नवीनीकृत किया है और यात्रियों को एक अच्छा अनुभव प्रदान करने के लिए सभी कोचों में चौबीसों घंटे सफाई कर्मचारी और सेवा पेशेवरों की पूरी टीम होगी। यही नहीं नियमित संचार, भक्ति गीत और मंत्रों के वादन के लिए सभी कोचों में सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली प्रदान की गई है।  पंजीकृत सेवा प्रदाता एक पैकेज किराया भी प्रदान करती है जिसमें  वीआईपी दर्शन, बस व्यवस्था, वातानुकूलित आवास, टूर गाइड द्वारा सुविधा आदि शामिल हैं।

टॅग्स :भारतीय रेलRailway MinistryShirdi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?