लाइव न्यूज़ :

50 रुपए में मिले रहा है रेलवे का प्लेटफॉर्म टिकट? जानिए कांग्रेस के इस दावे में कितनी सच्चाई है

By आजाद खान | Updated: October 28, 2022 12:49 IST

पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने कांग्रेस के इस दावे को फर्जी करार दिया है। इस बात की घोषणा पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की है।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर एक दावा किया है। दावे के अनुसार, भारतीय रेल ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया है। ऐसे में इस दावे पर पीआईबी फैक्ट चेक ने अपनी पड़ताल की है और इसका खुलासा किया है।

Viral News: सोशल मीडिया पर एक खबर खूब वायरल हो रही है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेल ने प्लेटफॉर्म टिकट के कीमत बढ़ा दिए है। इससे जुड़ी एक तस्वीर कांग्रेस द्वारा शेयर की गई है जिसमें यह दावा किया गया है कि प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को बढ़ाकर 50 रुपए कर दिए गए है। 

ऐसे में कांग्रेस द्वारा किए गए इस दावे में कितनी सच्चाई है, इसे लेकर पीआईबी फैक्ट चेक की टीम में पड़ताल की है। आइए जानते है पीआईबी फैक्ट चेक ने इस बारे में क्या कहा है। 

कांग्रेस द्वारा क्या किया गया है दावा

दरअसल, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक फोटो को शेयर किया है जिसमें प्लेटफॉर्म टिकट के बारे में बोला गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि कांग्रेस के समय में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत तीन रुपए थी जो भाजपा के शासन में काफी बढ़ गया है। 

वायरल पोस्ट में यह कहा गया है कि जिस प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत तीन रुपए थी उसे आप रेलवे ने बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस के इस ट्वीट को बहुत ही तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसे लेकर पीएम मोदी को भी ट्रोल किया जा रहा है। 

दावे पर पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने किया खुलासा

कांग्रेस के इस दावे को लेकर पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने अपनी पड़ताल की है। इस पड़ताल में यह खुलासा हुआ है कि यह एक फर्जी दावा है। इस पर आगे खुलासा करते हुए पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने आगे कहा कि प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अभी भी 10 रुपए है। 

टीम ने अपने खुलासे में यह भी बोला कि कुछ विशेष परिस्थितियों में भीड़ व दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इसकी कीमत बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में यह DRMs द्वारा अल्पकालिक तौर पर किया जाएगा। 

टॅग्स :कांग्रेसBJPRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार