लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ट्रेन हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुख, बोले- उच्च स्तरीय जांच की जाएगी

By अंजली चौहान | Updated: June 3, 2023 10:02 IST

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को बालासोर में हुए ट्रेन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को बालासोर में ओडिशा ट्रेन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे घटना की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया जाएगाचेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई है

बालासोर: ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है, वहीं दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे ने पूरे देश का दिल दहला कर रख दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णन शनिवार को घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया।

रेल मंत्री ने स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना की विस्तृत उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया। घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री ने कहा, "एक विस्तृत उच्च स्तरीय जांच की जाएगी और रेल सुरक्षा आयुक्त भी एक स्वतंत्र जांच करेंगे।"

उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान बचाव और राहत कार्यों पर है। जिला प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद बहाली शुरू होगी। गौरतलब है कि शुक्रवार रात को हुए इस हादसे में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

अब तक बचाव दल द्वारा निकाले गए लोगों में बताया जा रहा है कि करीब 900 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, हादसे में करीब 233 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

हादसा चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस में हुआ जब 10-12 डिब्बे कल देर रात ओडिशा में बालासोर के पास यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली एक अन्य ट्रेन के रास्ते में पटरी से उतर गए और बगल के ट्रैक पर गिर गए। इस भीषण हादसे में करीब तीन ट्रेने आपस में टकरा गई जिसमें यात्रियों से भरी ट्रेन के कई यात्री मारे गए हैं। 

इस हादसे पर दुख जताते हुए रेल मंत्री ने कहा कि यह हादसा दुखद है और यह एक बड़ी दुखद दुर्घटना है। रेलवे, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य सरकार बचाव अभियान चला रही है। सर्वोत्तम संभव स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि हादसे की विस्तृत उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और रेल सुरक्षा आयुक्त भी स्वतंत्र जांच करेंगे। 

इस बीच, केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी पश्चिम बंगाल में कोलकाता की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ दी और ओडिशा के बालासोर के लिए रवाना हो गए, जहां एक यात्री ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए। 

ओडिशा में एक दिन का शोक घोषित 

ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद ओडिशा सरकार ने शनिवार को एक दिन के शोक की घोषणा की है। कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का झंडी दिखाने का समारोह ओडिशा में हुए दर्दनाक हादसे के कारण रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि शुक्रवार रात बहनागा बाजार स्टेशन के पास तीन तरफ से ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें 233 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक घायल हो गए। रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की और पीएम के राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अतिरिक्त अनुग्रह राशि की घोषणा की।

टॅग्स :Ashwini Vaishnavओड़िसारेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह