लाइव न्यूज़ :

रेल-यात्री अब पानी की कमी से नहीं होंगे परेशान, नई प्रणाली से दूर हो जाएगी समस्या

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 10, 2018 13:47 IST

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे के पास कोचों में पानी की समस्या की काफी शिकायतें आती थी. अब इस प्रणाली की वजह से पानी की दिक्कत नहीं होगी.

Open in App

एजेंसी रेलगाडि़यों में पानी की कमी अब जल्द ही बीते जमाने की बात होने जा रही है. रेलवे एक ऐसी प्रणाली लेकर आ रही है जिसके तहत अभी इन कोचों में पानी भरने में जहां 20 मिनट तक का समय लगता है, वह सिर्फ पांच मिनट में पूरा हो जाएगा. रेेलवे इस प्रणाली की शुरुआत अगले साल मार्च से 142 से ज्यादा उन स्टेशनों पर शुरू करने जा रही है, जहां ट्रेनों में पानी भरने की प्रणाली लगी हुई है.

हाल ही में रेल बोर्ड ने इस परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है. लंबी दूरी वाली ट्रेनों में शौचालय और वाशबेसिन के लिए प्रत्येक 300-400 किलोमीटर की दूरी पर पानी भरा जाता है. यह तब भी भरे जाते हैं जब यह खाली नहीं होते हैं, ताकि रेलवे कोच में पानी कि दिक्कत न हो. अब पानी भरने की तेज प्रणाली का इस्तेमाल करके 24 कोच वाली ट्रेन में पांच मिनट के भीतर पानी भरा जा सकता है.

यहां तक कि कई ट्रेनों में एकसाथ पानी भरा जा सकता है. रेलवे बोर्ड के सदस्य राजेश अग्रवाल ने बताया कि पहले ट्रेनों में चार इंच वाले पाइप की मदद से पानी भरा जाता था. अब इसकी जगह छह इंच वाले पाइप हाई पावर मोटर के साथ लगाए जाएंगे. ट्रेन कोचों में पानी एससीएडीए (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन) कंप्यूटरकृत प्रणाली के जरिए आपूर्ति की जाएगी. इसे आरडीएसओ ने तैयार किया है.

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे के पास कोचों में पानी की समस्या की काफी शिकायतें आती थी. अब इस प्रणाली की वजह से पानी की दिक्कत नहीं होगी.

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप