लाइव न्यूज़ :

रायगढ़ बस हादसाः बारिश, धुंध के बाद भी नहीं रोका गया शवों को निकालने का काम

By भाषा | Updated: July 30, 2018 16:55 IST

कलेक्टर ने बताया ‘‘बस में सवार सभी लोग हंस रहे थे, लुत्फ उठा रहे थे और दूसरे ही क्षण एक बचे हुए शख्स को छोड़कर उनके लिये सबकुछ खत्म हो गया।’’

Open in App

अलीबाग, 30 जुलाईः पोलाडपुर बस हादसे में मारे गए लोगों के शवों को निकालने में जुटे राहतकर्मियों के जज्बे को बारिश और धुंध भी नहीं रोक पाई। रायगढ़ के जिला कलेक्टर डॉ. विजय सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘राहतकर्मियों ने तब तक आराम नहीं किया जब तक रविवार को 800 फुट गहरी खाई में गिरी बस से सभी शवों को बरामद नहीं कर लिया गया।’’

 दुर्घटनास्थल, रायगढ़ जिले के पोलाडपुर, मुंबई से 180 किलोमीटर दूर है। सभी बस यात्री रत्नागिरि जिले के डापोली में बालासाहेब सावंत कोंकण कृषि विद्यापीठ से थे। सूर्यवंशी ने पीटीआई से कहा, ‘‘बस में सवार सभी लोग हंस रहे थे, लुत्फ उठा रहे थे और दूसरे ही क्षण एक बचे हुए शख्स को छोड़कर उनके लिये सबकुछ खत्म हो गया।’’ 

कलेक्टर ने कहा, ‘‘जैसे ही हादसे की जानकारी हम तक पहुंची जिला प्रशासन फौरन हरकत में आया। हमने 15 एंबुलेंस और राहतकर्मियों के पांच समूहों को तैनात किया और राहत अभियान शुरू किया।’’

इस हादसे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीड़ित परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हम ऐसे कदम उठा रहे हैं जिससे ऐसे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

स्थानीय विधायक भारत गोगवाले ने बताया कि बस में एक कर्मचारी बच गया है। यह घटना सुबह 10 बजे हुई थी। जैसे ही सूचना प्राप्त हुई, महाबलेश्वर की पुलिस और ट्रैकर्स तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय मजदूरों की भी मदद ली जा रही है।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह