लाइव न्यूज़ :

रायगढ़ः संदिग्ध नाव और तीन एके-47 राइफल बरामद, उपमुख्यमंत्री फड़नवीस ने विधानसभा में ऑस्ट्रेलियाई नाव के बारे में दी जानकारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 18, 2022 16:44 IST

महाराष्ट्र: हरिहरेश्वर बीच के पास एक संदिग्ध नाव मिलने के बाद रायगढ़ जिले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस की जांच चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलियाई महिला के स्वामित्व वाली नाव रायगढ़ तट से मिली है।नाव से लोगों को निकाला गया यह अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंच गया है।पुलिस और प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध नाव मिली जिसमें तीन एके-47 राइफल और गोलियां रखी हुई थीं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने राज्य विधानसभा को सूचित किया कि ऑस्ट्रेलियाई महिला के स्वामित्व वाली नाव रायगढ़ तट से मिली है।

महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। समुद्र में नाव का इंजन फटा, नाव से लोगों को निकाला गया यह अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंच गया है। आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

नाव से 3 एके-47 राइफल मिली। आधी टूटी हालत में नाव उच्च ज्वार के कारण कोकण तट की ओर आ गई। केंद्रीय एजेंसियों को सूचित किया गया है। ATS भी इस पर काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे।

फड़नवीस ने विधानसभा को बताया कि खराब मौसम के कारण नाव अनियंत्रित होकर बहते हुए रायगढ़ तट पर आ गई थी। आपको बता दें कि इस समय विधानसभा का सत्र चल रहा है। कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। नाव में चालक दल का कोई सदस्य नहीं था।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाव की तलाशी ली। अधिकारी ने बताया कि नाव में तीन एके-47 राइफल और कुछ गोलियां मिली। पुलिस इस संबंध में आगे जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक इस नाव के चालक दल के सदस्यों को इस साल जून में ओमान तट के पास बचा लिया गया था और नाव समुद्र में तैरते हुए रायगढ़ तट आ गई। 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसमुंबई पुलिसएकनाथ शिंदेऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट