लाइव न्यूज़ :

राहुल की नागरिकता पर उठा सवाल, कांग्रेस ने जारी किए दस्तावेज, कहा- पूरी तरह भारतीय

By शीलेष शर्मा | Updated: April 30, 2019 23:29 IST

यह नोटिस भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ने 2003 में लंदन में एक कंपनी बैक्पॉस लिमिटेड का गठन किया, जिसमें राहुल गांधी ने खुद को निदेशक और कंपनी का सचिव घोषित किया है और कथित रुप से अपनी नागरिकता ब्रिटेन की बताई है. 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर उठे सवाल पर कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर हमलावर है. यह विवाद उस समय शुरु हुआ जब गृह मंत्रालय ने अपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिए राहुल गांधी को नोटिस जारी किया और 15 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा. 

गृह मंत्रालय के अनुसार यह नोटिस भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ने 2003 में लंदन में एक कंपनी बैक्पॉस लिमिटेड का गठन किया, जिसमें राहुल गांधी ने खुद को निदेशक और कंपनी का सचिव घोषित किया है और कथित रुप से अपनी नागरिकता ब्रिटेन की बताई है. 

स्वामी की शिकायत पर गृह मंत्रालय ने नोटिस तो जारी कर दिया लेकिन दस्तावेजों का कोई निरीक्षण नहीं किया. इधर गृह मंत्रालय के नोटिस जारी होते ही भाजपा राहुल पर टूट पड़ी, पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल पर व्यंग्य कसा और पूछा कि यह राहुल कौन से है ब्रिटेन वाले या भारत वाले. उन्होंने मांग की कि राहुल स्पष्टीकरण दें कि उनकी नागरिकता क्या है. 

भाजपा के इस हमले के जवाब में कांग्रेस खामोश नहीं बैठी और उसने वे तमाम दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए जिनके तहत बैक्पॉस लिमिटेड का गठन लंदन में  किया गया था. दस्तावेज बताते है कि राहुल ने अपना रिहायशी पता लंदन का दिया है लेकिन अपनी नागरिकता भारतीय लिखी है. जबकि स्वामी का आरोप है कि उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता इन दस्तावेजों में दर्ज की है. 

राहुल को लेकर यह विवाद कोई नया नहीं है, इससे पूर्व भी स्वामी ने संसद में इस आशय की शिकायत की थी और यह मामला संसदीय समिति के सामने गया. लेकिन राहुल को दोषी नहीं पाया गया. वर्ष 2015 में मनोहर लाल शर्मा एडवोकेट ने सर्वोच्च न्यायालय में एक वाद दायर किया जिसमें राहुल की नागरिकता को लेकर ऐसा ही सवाल उठाया गया था और उन्हें कथित रुप से ब्रिटिश नागरिक बताया गया लेकिन मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने मनोहर लाल शर्मा की याचिका को खारिज कर दिया. उल्लेखनीय है कि मनोहर लाल शर्मा ने भी उन्हीं दस्तावेजों का हवाला दिया जो सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दिये गये है साथ ही राहुल की संसद सदस्यता पर भी सवाल खड़ा किया.  लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इस बात के सिरे से खारिज कर दिया. 

लोकसभा चुनाव होने के कारण यह मामला फिर उछला, पहले अमेठी में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने इस मुद्दे को उठाकर चुनाव अधिकारी के सामने याचिका दी. लेकिन चुनाव अधिकारी ने सही तथ्य न होने पर उस आवेदन को खारिज़ कर दिया. 

सूत्र बताते है कि अमेठी से खारिज़ हो जाने के बाद  इस मुद्दे को भाजपा के इशारे पर पुन: उठाया गया. ताकि इसे राजनीतिक तूल देकर राहुल की छवि को खराब किया जा सके पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसे एक षडयंत्र बताते हुए दलील दी कि राहुल जन्म से भारतीय हैै. इधर प्रियंका गांधी ने तल्ख टिप्पणी की और भाजपा की इस कोशिश को बकवास करार दिया उन्होंने कहा कि कौन नहीं जानता कि राहुल यही पैदा हुए, यही पढ़े और यही बड़े हुए. भाजपा मुद्दों से भटकाने के लिए इस स्तर पर उतर आई है. 

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससुब्रमणियन स्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज