लाइव न्यूज़ :

'रेपिस्तान' के विवादित ट्वीट पर राहुल गांधी ने की IAS शाह फैसल की तारीफ, समर्थन में लिखा पत्र: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 17, 2018 20:11 IST

शाह फैसल ने ट्वीट किया था कि पितृसत्ता, जनसंख्या, निरक्षरता, शराब, पोर्न, टेक्नोलॉजी और अराजकता से रेपिस्तान बन रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आईएएस अफसर शाह फैसल का "रेपिस्तान" टिप्पणी मामले में बचाव किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक पत्र लिखकर शाह फैसला की टिप्पणी को साहसिक बताया है। राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा है कि शाह फैसला ने देश में प्लेग की तरह फैले मामले (बलात्कार) का मुद्दा उठाकर साहसिक कार्य किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने इस बात की जानकारी दी है। शाह फैसल साल 2009 की लोक सेवा आयोग की परीक्षा के टॉपर रहे थे। वो यूपीएससी की परीक्षा में टॉप करने वाले पहले कश्मीरी हैं। 

शाह फैसल ने 22 अप्रैल को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था, "पितृसत्ता+जनसंख्या+निरक्षरता+शराब+पोर्न+टेक्नोलॉजी+अराजकता=रेपिस्तान!" शाह फैसल इस ट्वीट के बाद कॉफी ट्रॉल हुए थे। कुछ लोगों ने उन पर देश विरोधी ट्ववीट करने का आरोप लगाया। वहीं कुछ लोगों ने शाह फैसल पर तथ्य विरोधी बात कहने का आरोप लगाया। शाह फैसल इस समय स्टडी लीव पर अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। 

 

शाह फैसल को विवादित ट्वीट करने के बाद उनके विभाग ने उनसे सफाई माँगी थी। शाह फैसल ने उनको मिले नोटिस को भी ट्वीट करते हुए भारतीय लोक सेवा आयोग के ब्रिटिशकालीन नियमों में बदलाव की जरूरत बतायी थी। विभाग की तरफ से मिले नोटिस के बाद शाह फैसल ने ट्वीट किया था, "दक्षिण एशिया के रेप कल्चर पर मेरे तंजिया ट्वीट के बाद मेरे बॉस की तरफ से मिला लव लेटर। विडंबना ये है कि औपनिवेशिक भारत के सेवा नियमों का प्रयोग लोकतांत्रिक भारत में आत्मा की आजादी का गला घोंटने के लिए किया जा रहा है। मैं इसे यहाँ इसलिए साझा कर रहा हूँ ताकि बदलाव की जरूरत पर जोर दिया जा सके।"

 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज