लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर धक्का-मुक्की, मंत्री हर्षवर्धन की सीट तक पहुंचे कांग्रेस नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 13:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देपर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो द्वारा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर की गई एक टिप्पणी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई।बीजेपी सांसद वेल में आ गए और कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर को पकड़ लिया और झड़प शुरू हो गया। 

लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि लोकसभी अध्यक्ष ओम बिड़ला के रोकने के बावजूद भाजपा व कांग्रेस के नेता आपस में उलझ गए। दरअसल, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धनराहुल गांधी के डंडे मारने वाले बयान का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने राहुल के खिलाफ बोलना शुरु कर दिया। इसके बाद ओम बिड़ला ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं रुके। 

इसके बाद कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर, हर्षवर्धन की सीट पर पहुंच गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। तुरंत बीजेपी सांसद वेल में आ गए और कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर को पकड़ लिया और झड़प शुरू हो गया। 

बता दें कि शुक्रवार को एक समय ऐसा भी आया जब लोकसभा में शुक्रवार को पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो द्वारा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर की गई एक टिप्पणी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से सुप्रियो को समझाने को कहा।

दरअसल, सदन में शून्यकाल के दौरान पर्यावरण से जुड़े एक पूरक प्रश्न के दौरान चौधरी ने बजट में पर्यावरण को लेकर आवंटन को लेकर सरकार की आलोचना की। इस पर जवाब देते हुए सुप्रियो ने कुछ टिप्पणी की जिस पर बिरला ने नाराजगी जताई।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मंत्री जी, आपको डांटने का अधिकार नहीं दिया गया है।’’ इसके साथ ही उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री जोशी से कहा कि वह सुप्रियो को (संसदीय प्रक्रिया के बारे में) बताएं। इसके बाद चौधरी और सुप्रियो के बीच थोड़ी देर बहस हुई, हालांकि बिरला अगले प्रश्न की ओर बढ़ गए।

टॅग्स :दिल्लीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह