लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi’s Bihar Visit: पटना सिटी सेंटर मॉल में फिल्म ‘फुले’ देखने पहुंचे राहुल गांधी?, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाहर काटा बवाल, लगाया नीतीश सरकार मुर्दाबाद के नारा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2025 17:01 IST

Rahul Gandhi’s Bihar Visit: राहुल गांधी एक ओर जहां सिनेमा देख रहे थे तो दूसरी ओर इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थियेटर के बाहर जमकर बवाल किया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के साथ थियेटर में जाने नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। आईनॉक्स में 2.20 से 5.20 बजे तक के शो के लिए 400 टिकट बुक किए गए थे।

Rahul Gandhi’s Bihar Visit: बिहार की राजधानी पटना के सिटी सेंटर स्थित आईनॉक्स थियेटर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चर्चित फिल्म ‘फुले’ देखा। दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह सिटी सेंटर मॉल के लिए रवाना हुए। जहां सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने सिनेमा देखा। राहुल गांधी के साथ करीब 400 लोगों ने फिल्म देखा। बता दें कि यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा फुले पर बनाई गई है। राहुल गांधी एक ओर जहां सिनेमा देख रहे थे तो दूसरी ओर इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थियेटर के बाहर जमकर बवाल किया।

बताया जाता है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पास होने के बावजूद राहुल गांधी के साथ थियेटर में जाने नहीं दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। आईनॉक्स में 2.20 से 5.20 बजे तक के शो के लिए 400 टिकट बुक किए गए थे। वहीं, फिल्म के लिए स्पेशल पास बांटे गए थे।

कहा जा रहा है कि पास में राहुल गांधी की फोटो लगी थी। उस फोटो के जरिये उन्हें ‘सामाजिक न्याय का नायक’ बताया गया। इसके साथ ही उसमें बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का फोटो भी लगाया गया। कहा जा रहा है कि, कुछ ही नामचीन नेताओं को राहुल गांधी के साथ फिल्म देखने की अनुमति मिली। उनके अलावा बिहार के कई जिलों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी फिल्म देखा।

प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि उनके पास राहुल गांधी के साथ फिल्म देखने का पास था। बावजूद इसके प्रशासन ने सिर्फ राहुल गांधी और कुछ अन्य लोगों को जाने दिया। शेष लोगों को पास होने के बाद भी मॉल के बाहर रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इसके पहले भी कई बार भाजपा की ओर से पूरे हॉल को बुक कराकर फ़िल्में देखी गई।

तब भाजपा को ऐसा करने से नहीं रोका गया, लेकिन अब कांग्रेस और राहुल से डर चुकी नीतीश सरकार हमें रोक रही है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की ओर से पूरे बिहार में "शिक्षा न्याय संवाद" का आयोजन किया गया है। बिहार के 75 स्थानों पर हो रहे इस आयोजन को कांग्रेस ने 'गूंजेगी बदलाव की बुलंद आवाज' बताकर अपने कई राष्ट्रीय नेताओं को बिहार में उतरा है।

इसमें खुद राहुल गांधी दरभंगा और पटना में दौरा किया। राहुल गांधी ने दरभंगा में कहा कि हमारी तीन मांग है- जातिगत जनगणना करवाई जाए, प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में आरक्षण हो और एससी-एसटी सब-प्लान लागू किया जाए।

दरभंगा में प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी सभा करने पर राहुल ने कहा कि जैसे ये हमें यहां आने से नहीं रोक पाए, वैसे ही आगे भी नहीं रोक पाएंगे। जब तक ये प्राइवेट संस्थानों में आरक्षण लागू नहीं करेंगे, तब तक हम आगे बढ़ते जाएंगे, लड़ते जाएंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज