लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने जनता को कहा धन्यवाद, बोले- किया गया हर वादा जल्द निभाएंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 8, 2022 17:19 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि जनता से किया हर वादा जल्द से जल्द निभाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद।उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई।गांधी ने ये भी कहा कि आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है।

शिमला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के लोगों को राज्य में उनकी पार्टी को निर्णायक जनादेश देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित नए आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अब तक 35 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल कर ली है और वर्तमान में 5 सीटों पर आगे चल रही है। 

इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।"

बता दें कि हिमाचल प्रदेश का 1985 से यह राजनीतिक इतिहास रहा है कि यहां की जनता ने किसी भी पार्टी को लगातार दो बार सत्ता की चाबी नहीं सौंपी है। इस पहाड़ी राज्य में 12 नवंबर को एक चरण में विधानसभा चुनाव के लिए वोट पड़े थे। हिमाचल प्रदेश में इस बार 76.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। हिमाचल में कुल 412 उम्मीदवार थे जिनमें 24 महिलाएं और 99 निर्दलीय शामिल थीं। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022राहुल गांधीकांग्रेसहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला