लाइव न्यूज़ :

बोले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, राहुल गांधी को पीएम बनने के लिए 10-15 वर्ष का करना होगा इंतजार

By भाषा | Updated: May 12, 2018 03:59 IST

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग 2019 में फिर से सत्ता में आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल करेगी क्योंकि लिंगायत , अन्य पिछड़ा वर्ग आदि पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। 

Open in App

पुणे, 12 मई: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए 10 से 15 वर्ष इंतजार करना होगा। अठावले ने हालांकि कहा कि ऐसी महत्वाकांक्षा पालने में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा के बारे में बात की है। यद्यपि मेरा मानना है कि उन्हें 10 से 15 वर्ष इंतजार करना होगा। प्रधानमंत्री बनने की ऐसी महत्वाकांक्षा रखने में कुछ गलत नहीं है। हालांकि ऐसी महत्वाकांक्षा अभी व्यक्त करना जल्दबाजी है।' 

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग 2019 में फिर से सत्ता में आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल करेगी क्योंकि लिंगायत , अन्य पिछड़ा वर्ग आदि पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा , 'कांग्रेस भाजपा को दलित विरोधी पार्टी के तौर पर पेश कर रही है लेकिन लोग यह समझने के लिए पर्याप्त समझदार हैं कि क्या सही है।' 

अठावले ने इससे पहले दिन में भीमा कोरेगांव का दौरा किया और पूजा सकट के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की जिसके मकान को गत एक जनवरी को वहां हुई हिंसा के दौरान आग लगा दी गई थी। पूजा हिंसा की एक गवाह थी और वह अप्रैल में पास के एक कुंए में मृत मिली थी। 

टॅग्स :राहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल