लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की चेतावनी, कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से सरकार को किया आगाह, टीकाकरण को गति तेज हो

By शीलेष शर्मा | Updated: August 26, 2021 17:37 IST

कोविड-19 के 46,164 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,25,58,530 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देउपचार करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 3,33,725 हो गई है।संक्रमण से 607 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,36,365 हो गई।पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 11,398 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

नई दिल्लीः कोरोना महामारी की भयाभय त्रासदी झेल चुके देश के सामने तीसरी लहर के काले बादल मंडराने लगे हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 46 हजार 164 नए मामले सामने आये हैं और लगभग 607 लोग काल के गाल में समा गए।

 

 

केरल के आंकड़ों में 51 फीसदी का उछाल एक बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा है। इन आंकड़ों से परेशान राहुल गांधी ने लोगों को सचेत करते हुये ट्वीट किया है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है। टीकाकरण को गति दी जानी चाहिए ताकि अगली लहर में महामारी के गंभीर प्रभाव से बचा जा सके। कृपया अपना ध्यान रखें क्योंकि भारत सरकार ‘बेचने’ में व्यस्त है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोविड-19 महामारी के मामलों में बढ़ोतरी को चिंताजनक करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि टीकाकरण की गति तेज करने की जरूरत है ताकि अगली लहर में महामारी के गंभीर प्रभाव से बचा जा सके। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की और राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए यह आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस समय ‘बेचने’ में लगी हुई है।

राहुल ने मोदी सरकार पर ट्वीट के ज़रिए परोक्ष हमला किया कि सरकार कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को गंभीरता से नहीं ले रही है और उसका पूरा ध्यान देश की सम्पत्तियों को बेचने पर केंद्रित है। राहुल का सीधा आरोप था कि मोदी सरकार ने सबसे पहले ईमान बेचा और अब देश बेच रहे हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि पहली और दूसरी लहर से पहले भी सरकार को चेताया था, लेकिन सरकार ने उसकी अनदेखी की जिसका नतीज़ा सभी के सामने है। अब जिस तरह कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं वह बड़ी खतरे की घंटी है परंतु मोदी सरकार पहले की तरह इस महामारी को लेकर गंभीर नहीं है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाराहुल गांधीभारत सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज