लाइव न्यूज़ :

चुनाव अभियान के लिए अगले महीने भोपाल आएंगे राहुल गांधी, SP-BSP के साथ गठबंधन पर हो सकता है फैसला

By भाषा | Updated: August 28, 2018 21:53 IST

पूर्व केन्द्रीय मंत्री नाथ ने बताया कि राहुल गांधी अगले माह के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेगें, हालांकि इसका विस्तृत कार्यक्रम बनाया जाना अभी शेष है। 

Open in App

भोपाल, 28 अगस्त: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश आयेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज यहां पत्रकार वार्ता में बताया, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 17 सितम्बर को एक दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश आएंगें। 

वह भोपाल में पार्टी के प्रदेशस्तरीय नेताओं की एक बैठक में शामिल होगें। इसके बाद वह प्रदेश के किसी एक जिले का दौरा कर वहां आमसभा को सम्बोधित करेंगे।'

पूर्व केन्द्रीय मंत्री नाथ ने बताया कि राहुल गांधी अगले माह के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेगें, हालांकि इसका विस्तृत कार्यक्रम बनाया जाना अभी शेष है। 

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में इस साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी इस बार घोषणा पत्र के स्थान पर ‘वचन पत्र’ पेश करेगी।

उन्होने कहा, ‘‘हम वचन पत्र लेकर आयेगें जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

इसमें हम मतदाताओं से घोषणा नहीं करेगें बल्कि उन से वचन करेगें।’’

कांग्रेस के विधानसभा उम्मीदवारों के टिकट वितरण को लेकर किये गये एक सवाल पर नाथ ने कहा, ‘‘प्रारंभिक तौर पर हमारा ध्यान प्रदेश की उन 80 विधानसभा सीटों पर है, जहां कांग्रेस को लम्बे समय से जीत नहीं मिली है। 

हम जनता से सर्वे के जरिये जानकारी हासिल कर रहे हैं और उम्मीद है कि 10-12 सितम्बर तक उम्मीदवार तय कर दिये जायेंगे। इसमें हम क्षेत्र विशेष का जातिगत समीकरण को भी ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं।

अन्य राजनीतिक दलों के साथ कांग्रेस के गठबंधन के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कांग्रेस की बसपा से चर्चा चल रही है। 

हमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों को ध्यान में रखकर बात करनी होती है और ऐसा ही सपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाना हम सभी दलों का एक समान लक्ष्य है।

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज