लाइव न्यूज़ :

ताजपोशी होते ही राहुल का BJP पर करारा प्रहार, 'वो आग लगाते हैं हम बुझाते हैं'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 17:54 IST

राहुल गांधी आज पार्टी के अगले अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। राहुल की ताजपोशी में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

Open in App

राहुल गांधी आज पार्टी के अगले अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। राहुल की इस ताजपोशी में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।  अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा आज वे इसलिए जीत जाते हैं क्योंकि वे ताकतवर हैं। वे हमपर हमले करते हैं लेकिन वे हमें केवल हरा सकते हैं लेकिन उनका गुस्सा हमें मजबूत बनाता है। हम कमजोर नहीं होंगे। हम देश के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राहुल ने कहा है हम लोगों की आवाज को दबने नहीं देंगे। इतना ही नहीं राहुल ने कहा एक बार आग लग जाती है तो उसे बुझाना बहुत मुश्किल होता है। यही बात मैं बीजेपी को समझाना चाहता हूं। बीजेपी के लोग पूरे देश में आग और हिंसा फैला रहे हैं। इसे रोकने के लिए सिर्फ एक शक्ति है और वो है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। वो तोड़ते हैं हम जोड़ते हैं। वो आग लगाते हैं हम बुझाते हैं. आज मैं कार्यकर्ताओं को आश्वासन देना चाहता हूं कि आप सब मेरे परिवार हो। युवा हों या बुजुर्ग आप  सब मेरे हो। आप सबको दिल से अपना पूरा प्यार दूंगा।

 

उन्होंने कहा कि मेरे लिए कांग्रेस पार्टी का जो कार्यकर्ता है, जो इस पार्टी की विचारधारा को अपने खून पसीने से देश के हर गांव, हर शहर पहुंचाता है उसकी रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। आश्वासन देना चाहता हूं कि आपकी आवाज पूरे हिंदुस्तान में सुनाई देगी।

जबकि सोनिया गांधी ने राहुल के अध्यक्ष  बनने के बाद कहा  जब मैं अध्यक्ष पद के लिए चुनी गई तो इसी तरह संबोधित करने के लिए खड़ी थी। मेरे दिल में भी घबराहट थी। मैं सोच नहीं सकती थी कि इस ऐतिहासिक संगठन को कैसे संभालूंगी। तब तक राजनीति से मेरा नाता निजी था।

 

 

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज