लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी को बताया संसद सुरक्षा चूक का मूल कारण, केंद्र को घेरा

By रुस्तम राणा | Updated: December 16, 2023 14:56 IST

कांग्रेस सांसद ने कहा, पीएम मोदी की नीतियों के कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और संसद में हुई घटना के पीछे भी यही कारण है। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का मुद्दा है, जिसे लेकर पूरे देश में उबाल हैउन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के कारण हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा हैकांग्रेस नेता ने कहा, सुरक्षा में चूक जरूर हुई है, लेकिन इसके पीछे कारण बेरोजगारी और महंगाई हैं

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर केंद्र की आलोचना की। संसद की सुरक्षा में सेंध की घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ''ऐसा क्यों हुआ? देश में मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है।'' कांग्रेस सांसद ने कहा, पीएम मोदी की नीतियों के कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और संसद में हुई घटना के पीछे भी यही कारण है। सबसे बड़ा बेरोजगारी का मुद्दा है, जिसे लेकर पूरे देश में उबाल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के कारण हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी ने कहा, " सुरक्षा में चूक जरूर हुई है, लेकिन इसके पीछे कारण बेरोजगारी और महंगाई हैं।'' संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन गत बुधवार को, सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया। 

घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया। इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली ‘केन’ लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। सदन में कूदने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी. के रूप में हुई है। संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान हरियाणा के जींद जिले के गांव घासो खुर्द की निवासी नीलम (42) और लातूर (महाराष्ट्र) के निवासी अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है। 

इनपुट भाषा एजेंसी के साथ 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेससंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई