लाइव न्यूज़ :

'सावरकर जी ने की अंग्रेजों की मदद...', राहुल गांधी ने सबूत के तौर पर पेश किया पत्र, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 17, 2022 15:42 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि विनायक दामोदर सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को वीडी सावरकर के बारे में अपनी टिप्पणी का बचाव किया।राहुल गांधी ने गत मंगलवार को भी वाशिम जिले में आयोजित एक रैली में हिंदुत्व विचारक सावरकर पर निशाना साधा था।राहुल गांधी ने आज विनायक सावरकर के ‘माफीनामे’ की एक प्रति दिखाते हुए एक बार फिर से निशाना साधा।

अकोला (महाराष्ट्र): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को विनायक दामोदर सावरकर के बारे में अपनी टिप्पणी का बचाव किया। दरअसल, गांधी ने कहा था कि सावरकर ने अंग्रेजों को दया याचिका लिखी और पेंशन स्वीकार की और उन्होंने डर के कारण ऐसा किया। गांधी ने ये भी कहा कि वो बहुत स्पष्ट हैं कि वीडी सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की। 

राहुल गांधी ने कहा, "मेरे पास एक दस्तावेज है जिसमें सावरकर का अंग्रेजों को लिखा पत्र शामिल है जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की याचना करता हूं। यह मैंने नहीं सावरकर जी ने लिखा है। सभी लोग इस दस्तावेज को पढ़ें। मैं बहुत स्पष्ट हूं कि उन्होंने अंग्रेजों की मदद की। सावरकर ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए जबकि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल वर्षों से जेल में थे कोई पत्र नहीं लिखा। मेरा मानना ​​है कि सावरकरजी ने डर के कारण इस पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।"

राहुल गांधी ने इस पत्र को देखने के लिए भाजपा नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को भी आमंत्रित किया और उन्हें प्रतियां भेजने की पेशकश की। फड़नवीस ने राहुल गांधी पर बेशर्मी से झूठ बोलने का आरोप लगाया था। फड़नवीस ने कहा था, "जानना चाहता हूं कि 11 साल तक कांग्रेस के कितने नेता सावरकर की तरह कष्ट सहे। इतनी लंबी यातनाओं के बावजूद उन्होंने आजादी के गीत गाए।"

टॅग्स :Veer Savarkarकांग्रेसदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल